शांत और एकांत से रिश्ता
सिटी सेंटर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर ही कोझिकोड का समुद्र तट है। भारत का यह पश्चिमी घाट है और अरब सागर का समुद्र तट। हमारा स्टे समुद्र तट के पास ही था-होटल “हाइव इनन” में। हमने अपना सामान होटल में रखा। हम चल पड़े-समुद्र तट की सैर पर। घने बादल थे। रुक-रुक कर हल्की-हल्की बूंदा-बांदी हो रही थी। सागर का नजारा आह्लाद से भर देने वाला था। दूर तक नीला सागर। तट से टकराती उमड़ती-घुमड़ती लहरें तेज गर्जना के साथ प्रभात को प्रणाम कर रही थीं। इस क्षण ने मुझे रोमांचित कर दिया था। यह वह क्षण था-जब हम प्रकृति से एकात्म का अनुभव कर रहे थे। मेरे लिए उन अलौकिक पलों को शब्दों में पिरो पाना असंभव है। सागर की लहरें हमें अपने भीतर गोते लगाने के मंत्र का सिखा रही थीं। क्योंकि, आप वही देख पाते हैं या महसूस कर पाते हैं जोकि दरअसल आप हैं। भगवान बुद्ध कहते थे कि एकांत और शांति का रस पीकर इंसान निडर हो जाता है। और, धर्म यानी अपने स्वभाव का रस पीकर निष्पाप हो जाता है। फिर विराट से जुड़ने का अनुभव आपको तुच्छ बना भी कैसे सकता है? एक अंतर्संवाद था हमारा खुद के साथ। शांत मन से अरब सागर को देखते-देखते ध्यान लग गया था। ध्यान के लिए और चाहिए भी क्या- शांत, एकांत और मौन। विराट अस्तित्व की अपने हृदय में अनुभूति। गुरुदेव परमहंस योगानंद मुझे याद आ रहे थे। और, उनका यह गीत मेरे अंतःस्तल पर गुंजायमान हो रहा था-
“ऐसा कर दे मेरे भगवन,
तू और मैं कभी न बिछुड़ें
सागर की लहर सागर में मिला
मैं बुलबुला हूं मुझे सागर बना।“
समुद्र का बदलता रंग
बेशक, आज सूरज नहीं निकला था, लेकिन उसकी मंद लालिमा पूरे व्योम पर छायी हुई थी। सुबह के करीब सात बजे एक अद्भुत छटा थी समुद्र की। उसका रंग हरा सा होने लगा था। तट की तरफ बढ़ती लहरें भी अपना रंग बदल रही थी। धूप -छांव के बीच समुद्र तट पर सूरज की लालिमा जब रेत पर पड़ती थी, तो उस दृश्य को देख हम अवाक रह जाते थे। जैसे जैसे दिन निकल रहा था, वैसे वैसे यहां की रौनक भी बढ़ रही थी। सुबह की सैर पर आने वाले ज्यादा थे। सैलानी कम। शांत और एकांत की जगह अब यह तट चहल-पहल छाने लगी थी। करीब 3 किलोमीटर लंबे समुद्र तट से हम रू-ब-रू हो चुके थे। अब, हमें अगले पड़़ाव पर निकलना था।
ऊंची-नीची सड़कें, घुमावदार रास्ते
कोझीकोड मेरे लिए प्यार भरा पैग़ाम लेकर आया था। और, यह प्यार था अपने आप से। हम अपनी व्यस्त ज़िंदगी में बाहर प्यार तलाशते हैं, पर खुद के भीतर इसे तलाशने के मौके कम ही आते हैं। एक बार अपने आप से इश्क हो जाए, फिर कहाँ जरूरत रह जाती है दूसरे की। सब हमारे अस्तित्व का ही हिस्सा हो जाते हैं। आधुनिक जगत के परम पूज्य बौद्घ भिक्षु तिक न्यात हन्ह की शिक्षाएं हमेशा मेरे सवालों का जवाब देती रही हैं। आज मुझे उनकी किताब - "Together We Are One " प्रकृति से सरोकार के रहस्य समझा रही थी। अब हम पूरब में वायनाड की पहाड़ियों से घिरे कोझिकोड की सैर पर थे। सैर के लिए बाइक जरूरी थी। इसका इंतजाम किया था- रॉयल ब्रदर्स ने। थैंक्स-रॉयल ब्रादर्स ! हमें बाइक उपलब्ध कराने के लिए। कुछ ही देर में हम कोझिकोड की सड़कों पर थे। कहीं ऊंची-नीची सड़कें तो कहीं घुमावदार रास्ते। सड़क के दोनों ओर घने पेड़। चौङी सड़कें। सुव्यवस्थित ट्रैफिक। गोल-गोल घूमते रास्ते, जो हमें शहर की परिक्रमा लगाने जैसा एहसास करा रहे थे। यहाँ मालाबार संस्कृति, मलयालम साहित्य और प्राचीन धरोहरों की छाप यहां लगभग हर जगह थी। यह आस्थावान लोगों का समाज है। मजहब चाहें कोई भी हो। कुदरत में सबका समान रूप से यकीन है। चूंकि जुलाई का महीना था, इसलिए हम यहां मानसून से रू-ब-रू हो रहे थे। पल भर में धूप और पल भर में तेज बारिश। कभी उमस तो कभी मंद मंद शीतल हवा का एहसास। यौवनमय प्रकृति का अनूठा श्रृंगार। हमें सम्मोहित करने के लिए काफी था। हम स्वभाव से प्रकृति प्रेमी हैं। जब भी हम इसके करीब होते हैं, तब हमें अपने जज्बातों पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है।
बच्चों में पढ़ाई को लेकर जुनून
आज दुनिया बदल रही है, तो कोझिकोड में भी बदलाव आए हैं। यह बदलाव वक्त ने कराए हैं। और, बड़ा बदलाव है-शिक्षा का। यहां बच्चों में पढ़ाई को लेकर जुनून सा है। ज्यादातर बच्चे सिटी बसों से अपने स्कूल-कालेज के लिए सफर करते हैं। और, क्लास में 90 से 100 प्रतिशत उपस्थिति इस धारणा को तोड़ती है कि अच्छी पढ़ाई के लिए बहुत पैसा और संसाधन चाहिए। यहां की साक्षरता दर 96.53 प्रतिशत है। रहन-सहन के लिहाज से एक औसत शहर है। लेकिन, लोगों में परस्पर प्यार है। वे मददगार नजर आते हैं। आप अजनबी हैं, तब भी आपके लिए यह शहर निराश नहीं करता।
हलवा, केले के चिप्स, मसालों का बाजार
यहां ड्राई फूड और शुद्ध नारियल के तेल से बना बनता है-मीठा हलवा। हलवे की वैरायटी और अनोखे स्वाद को महसूस करके आप चकित हो जाएंगे। बाजार की ज्यादातर दुकानें 24 घंटे खुली रहती हैं। केले के चिप्स यहां हर जगर मिलते हैं। हर घर में यह खूब खाए जाते हैं। ताजे मसालों का बाजार कोर्ट रोड पर है। इस रोड से गुजरते ही मसालों की सुगंध जहन में समा जाती है। ऐसे ही कोझिकोड हैंडलूम कपड़ों के लिए भी काफी लोकप्रिय है।
ताली मंदिर-पूकोट झील
कोड़िकोड सिटी सेंटर के पास स्थित है- ताली मंदिर। यह कालीकट के जमोरिन साम्राज्य की यादगार निशानी है। पूकोट झील प्राकृतिक और ताजे पानी की झील है। घास और हरे भरे पेड़ों से घिरी हुई है। यह झील शांत वातावरण के अभिलाषी लोगों के लिए आदर्श जगह नजर आती है। है।
संग्रहालय और कला दीर्घा
पजस्सीराजा संग्रहालय शहर के पूर्व में पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। राज्य का पुरातत्व विभाग इस संग्रहालय की देखभाल करता है। संग्रहालय में प्राचीन सिक्के, कांसे की वस्तुओं, प्राचीन मूरल की प्रतिलिपियां आदि इस क्षेत्र की विरासत को प्रदर्शित करती है। इस संग्रहालय में कोड़िकोड के समृद्ध इतिहास की झलक देखी जा सकती है। पास में ही स्थित कला दीर्घा में राजा रवि वर्मा और राजा वर्मा की पेटिंग्स देखी जा सकती है। इन दोनों कलाकारों का संबंध त्रावणकोर के शाही वंश से था। कला के पारखी लोगों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। कहा जाता है कि रवि राजा वर्मा पहले कलाकार थे जिन्होंने तैल रंगों (ऑयल कलर) का प्रयोग किया था।
मननचिरा स्क्वायर
मननचिरा मैदान नगर के बीचों बीच स्थित है। अब इसे मननचिरा स्क्वायर के नाम से भी जाना जाता है। केरल शैली में पारंपरिक इमारतों से घिरा यह एक मानव निर्मित मीठे पानी का तालाब है। इसे 14वीं शताब्दी की शुरुआत में कोझिकोड के सामंती शासक ज़मोरिन मन विक्रमा द्वारा स्नान के लिए एक कुंड के रूप में बनवाया गया था। यह मैदान मननचिरा अय्यप्पन विलक्कू नामक धार्मिक गतिविधि के लिए प्रसिद्ध है। अब इसे एक खूबसूरत पार्क में तब्दील कर दिया गया है। इतिहास, वास्तुकला और प्राकृतिक सुंदरता का यहां समावेश है। यह कोझिकोड की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और पर्यावरणीय संपत्ति कही जा सकती है।
कुदरत की बेमिसाल खूबसूरती
कोझिकोड के आस-पास यानि करीब 50 किलोमीटर की दूरी तक कुदरत की बेमिसाल खूबसूरती कुछ समय के लिए सब कुछ भुला देती है। चाहें पर्वतीय श्रृंखला हों या फिर मनमोहक समुद्र तट। मन आनंद और उल्लास से भर जाता है।
तुषारगिरी :
कोझिकोड से करीब 50 किमी की दूरी पर है-तुषारगिरी। यह स्थान झरनों और हरे-भरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। यह रबड़ के पौधों, नारियल, पेपर, अदरक और सभी प्रकार के मसालों के पेड़ पौधों से भरपूर है। तुषारगिरी के नजदीक ही कक्कायम में बांध है, जबिक चलीपुझा नदी पर स्थित तुषारगिरी वाटरफॉल के लिए लोकप्रिय है। यह वाटरफॉल 246 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है, जो बेहद ही मनोरम लगता है। यहां पूरे वर्ष मौसम अनुकूल रहता है। यहां साल में कभी भी आया जा सकता है। यहां पास में ही थैमरसेरी, कोडेन्चेरी और तिरुवंबडी आदि स्थान भी मन को लुभाने वाले हैं। इसी तरह वेल्लारीमाला पर्वत श्रृंखला की घाटी में स्थित, अनाकंपोयिल एक छोटा सा गांव है जो खूबसूरत घास के मैदानों और समृद्ध जंगलों के रूप में हरे-भरे वनस्पति से घिरा हुआ है। कोझिकोड से लगभग 50 किमी की दूरी पर स्थित अनाकंपोयिल आसानी से सड़क द्वारा पहुंचा जा सकता है। यह खूबसूरत जगह यहां के अरपपारा वाटर फॉल्स के लिए प्रसिद्ध है।
यह छोटा तटीय नगर कोड़िकोड से 11 किलोमीटर दूर चलियार नदी के मुहाने पर स्थित है। यह नगर सदियों से पानी के जहाज की उद्योग के लिए लोकप्रिय है। 1500 वर्षो से अधिक समय से यह स्थान उरू अर्थात् अरबी व्यापारिक जहाजों के निर्माण के लिए जाना जाता है। वीपोर में मंदिरों, संग्रहालयों (मोहम्मद वैकोम बशीर के जीवन को समर्पित) और उपनिवेशवाद के अवशेषों की समृद्ध विरासत है जो अभी भी मौजूद हैं। यह शहर के इतिहास की याद दिलाते हैं। ऐसे संकेत हैं कि सुमेरियन जहाजों का निर्माण यहाँ किया गया होगा। यह सीधे व्यापार संबंधों के माध्यम से मेसोपोटामिया से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ था और समुद्री रेशम मार्ग पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। केरल की पहली रेलवे लाइन 1861 में तिरूर से बेपोर (चालियम) तक बिछाई गई थी, जिसने इस स्थान को एक ऐतिहासिक स्थान के रूप में चिह्नित किया, जो भूमि और समुद्र दोनों के माध्यम से सुलभ था। यह हज के लिए यात्रा करने वाले दक्षिण पूर्व एशियाई लोगों के लिए एक पड़ाव बंदरगाह भी था। जैसे-जैसे मालाबार तट का विस्तार हुआ, वैसे-वैसे बेपोर बंदरगाह का भी विस्तार हुआ, जिसके व्यापारिक संबंध अब पूरे मध्य पूर्व और मिस्र औरअफ्रीका तक फैल गए थे।अब, इस समुद्र तट को एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
फैक्ट फाइल
**** अरब सागर के तट पर बसे इस शहर को 1990 से पहले कालीकट भी कहा जाता था। यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
**** शहर के पूर्व में वायनाड की पहाड़ियां हैं। ये पश्चिमी घाट का भाग हैं। ब्रिटिश काल में यह मालाबार की राजधानी था।
**** कोझिकोड का पोर्ट मध्य युगीन दक्षिण भारतीय तट के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता था। चीनी, फारसी, अरब और यूरोप के लोगों की इसी रास्ते आवाजाही होती थी।
**** 1448 में पुर्तगाली नाविक वास्को डि गामा ने अपने दल के साथ यहां सर्वप्रथम प्रवेश किया था। समुद्री मार्ग से आने वाला वह पहला यूरोपवासी था। उसके बाद चीनी, अरब,डच, फ्रेन्च और ब्रिटिश लोगों का यहां आगमन हुआ। आगे चलकर यह स्थान शक्तिशाली जमोरिन साम्राज्य की राजधानी बनी। 1956 में केरल का राज्य के रूप में गठन हुआ और आगे चलकर कोझिकोड राज्य की व्यापारिक गतिविधियों का केन्द्र बना।
**** यह भारत का पहला साहित्य नगर है। अक्टूबर 2023 में यूनेस्को ने इसे साहित्य नगर होने का सम्मान प्रदान किया था। 23 जून को यहां सिटी आफ लिटरेचर सिटी मनाया जाता है।
Kozhikode: A city full of natural and cultural adventures
August 30, 2024
02 July 2024. It was around four in the morning. A new dawn was breaking in our lives. We had just stepped into God's own country. Nature was kind to us. Drizzling rain. Cool breeze. Pleasant weather. Quiet city. Pleasant peace in the air. What else did we need? We were thankful to the time. We were in a new world. In terms of language, culture and lifestyle. Yet the unknown city felt like our own. We were moving towards the city center. There was neither any fear nor any restlessness. There were a few people on the way. But, the scene at the city center was different. There was a lot of excitement there. The day had not yet dawned. The market had started getting decorated. Everyone was busy with their work. It was a living picture of a hardworking and enterprising society. We had been travelling for the past two days. Tiredness was natural. But this city full of adventure had taken away all our tiredness. This city was “Kozhikode” of Kerala.
Relation with peace and solitude
The beach of Kozhikode is about one and a half kilometers away from the city center. This is the Western Ghats of India and the beach of the Arabian Sea. Our stay was near the beach itself – in the hotel “Hive Inn”. We kept our luggage in the hotel. We set out for a walk on the beach. There were dense clouds. There was light drizzle intermittently. The view of the sea was joyous. Blue sea as far as the eye can see. The waves hitting the shore were greeting the morning with a loud roar. This moment thrilled me. This was the moment – when we were experiencing oneness with nature. It is impossible for me to put those moments into words. The waves of the ocean were teaching us the mantra of diving within ourselves. Because, you can see or feel only that which you actually are. Lord Buddha used to say that by drinking the nectar of solitude and peace, a person becomes fearless. And, by drinking the nectar of religion i.e. one's own nature, one becomes sinless. Then how can the experience of connecting with the vast make you trivial? We had an internal dialogue with ourselves. While looking at the Arabian Sea with a calm mind, I started meditating. What else is needed for meditation - peace, solitude and silence. The feeling of the vast existence in one's heart. I remember a song of Gurudev Paramhans Yogananda. He used to hum -
"Do it my Lord,
That you and I never get separated
The wave of the ocean meets the ocean
I am a bubble, make me the ocean."
The changing color of the ocean
Of course, the sun had not risen today, but its faint redness was spread across the entire sky. The ocean had a wonderful shade at around seven in the morning. Its colour was turning green. The waves moving towards the shore were also changing their colour. When the redness of the sun fell on the sand amidst the sunshine and shade, the scene was speechless. People coming for morning walk had added to the charm of this place. Instead of being quiet and secluded, this beach had now become bustling. And, we too had to move on to the next stop.
Ups and downs, winding paths
Kozhikode brought a message of love for me. And, it was love for oneself. In our busy lives, we search for love outside, but we rarely get the opportunity to search for it within ourselves. Once you fall in love with yourself, then there is no need for anyone else. Everyone becomes a part of our existence. The teachings of the most revered Buddhist monk of the modern world, Tik Nyat Hanh, have always answered my questions. Today, his book - "Together We Are One" was explaining to me the secrets of relating to nature. Now we were on a trip to Kozhikode, surrounded by the hills of Wayanad in the east. A bike was necessary for the trip. It was arranged by Royal Brothers. Thanks - Royal Brothers! for providing us the bike. In a short while, we were on the roads of Kozhikode. Sometimes the roads were up and down, sometimes winding paths. Dense trees on both sides of the road. Wide roads. Well-organized traffic. Circular roads, which made us feel like circumambulating the city. The imprint of Malabar culture, Malayalam literature and ancient heritage was visible almost everywhere here. This is a society of believers. No matter which religion, everyone has equal faith in nature. Since it was the month of July, we were experiencing the monsoons here. Sunshine in a moment and heavy rain in the next. Sometimes humidity and at times the feeling of mild cool breeze. The unique adornment of youthful nature. It was enough to mesmerize us. We are nature lovers by nature. Whenever we are close to it, it becomes difficult for us to control our emotions.
Children's passion for studies
Today the world is changing, so changes have come in Kozhikode too. These changes have been brought about by time. And, the biggest change is that of education. Here children have a passion for studies. Most of the children travel to their schools and colleges by city buses. And, 90 to 100 percent attendance in class breaks the notion that a lot of money and resources are needed for good education. The literacy rate here is 96.53 percent. It is an average city in terms of living standards. But, there is mutual love among the people. They seem helpful. Even if you are a stranger, this city does not disappoint you.
Halwa, Banana Chips, Spices Market
Sweet halwa is made here from dry fruits and pure coconut oil. You will be surprised to feel the variety and unique taste of halwa. Most of the shops in the market are open 24 hours. Banana chips are available everywhere here. They are eaten a lot in every house. The market for fresh spices is on Court Road. The aroma of spices pervades the mind as soon as you pass through this road. Similarly, Kozhikode is also very popular for handloom clothes.
Tali Temple-Pookot Lake
Tali Temple is located near Kozhikode City Center. It is a memorable symbol of the Zamorin Empire of Calicut. Pookot Lake is a natural and fresh water lake. It is surrounded by grass and lush green trees. This lake seems to be an ideal place for people who desire a peaceful environment.
Museums and Art Galleries
The Pazhassiraja Museum is located five kilometers east of the city. The state archaeology department maintains this museum. The museum displays the heritage of the region including ancient coins, bronze objects, replicas of ancient murals, etc. This museum gives a glimpse of the rich history of Kozhikode. The art gallery located nearby displays paintings of Raja Ravi Varma and Raja Varma, both of whom belonged to the royal dynasty of Travancore. This is a great place for art connoisseurs. Ravi Raja Varma is said to be the first artist to use oil colors.
Mananchira Square
The Mananchira Maidan is located in the heart of the city. It is now also known as Mananchira Square. It is a man-made freshwater pond surrounded by traditional buildings in Kerala style. It was built as a bathing pool by Zamorin Mana Vikrama, the feudal ruler of Kozhikode, in the early 14th century. The ground is famous for a religious activity called Mananchira Ayyappan Vilakku. Now it has been converted into a beautiful park. History, architecture and natural beauty are combined here. It can be called an important cultural and environmental asset of Kozhikode.
Unmatched beauty of nature
The unmatched beauty of nature around Kozhikode i.e. up to a distance of about 50 km makes one forget everything for some time. Be it mountain ranges or beautiful beaches. The mind is filled with joy and happiness.
Thushargiri:
Thushargiri is about 50 km from Kozhikode. This place is famous for waterfalls and lush green forests. It is full of rubber plants, coconut, paper, ginger and all kinds of spice trees. There is a dam at Kakkayam near Thusharagiri, while Thusharagiri, located on the Chalipuzha river, is popular for the waterfall. This waterfall falls from a height of 246 feet, which looks very picturesque. The weather here is favorable throughout the year. One can come here any time of the year. Nearby places like Thamarassery, Kodenchery and Tiruvambadi are also mind-blowing. Similarly, located in the valley of the Vellarimala mountain range, Anacampoyil is a small village surrounded by lush vegetation in the form of beautiful grasslands and rich forests. Located at a distance of about 50 km from Kozhikode, Anacampoyil can be easily reached by road. This beautiful place is famous for the Arppara Water Falls here.
Vypor Beach
This small coastal town is located at the mouth of the Chaliyar River, 11 km from Kozhikode. This town has been popular for the water ship industry for centuries. For more than 1500 years, this place is known for the construction of Uru or Arabic trading ships. Ship-breaking unit located opposite the Beypore Port. Though Urus are no longer built frequently, ships are still constructed occasionally. But the ship-breaking unit deals with repairs and replacing ship parts. Beypore boasts a rich heritage of temples, museums (dedicated to the life of Mohammad Vaikom Basheer), and remnants of colonialism that still exist and serve as a reminder of the town’s history. This beach is being developed as a beautiful tourist destination.
Fact File
**** Situated on the coast of the Arabian Sea, this city was also called Calicut before 1990. It is the second largest city of the state.
**** To the east of the city are the hills of Wayanad. These are part of the Western Ghats. During the British period, it was the capital of Malabar.
**** The port of Kozhikode served as the gateway to the medieval South Indian coast. Chinese, Persian, Arab and European people used to travel through this route.
**** In 1448, Portuguese sailor Vasco da Gama first entered here with his team. He was the first European to come by sea route. After that Chinese, Arab, Dutch, French and British people arrived here. Later, this place became the capital of the powerful Zamorin Empire. In 1956, Kerala was formed as a state and later Kozhikode became the center of business activities of the state.
**** This is the first literary city of India. In October 2023, UNESCO gave it the honor of being a literary city. City of Literature City is celebrated here on 23 June.








