निसंदेह, अपने सपनों के साथ जीना बहुत मुश्किल होता है पर असंभव तो बिल्कुल नहीं होता। अगर आप हिम्मत और हौसला रखते हैं, तो यह तय है कि मुश्किलें चाहें कितनी ही बड़ी क्यों न हों, आप अपने सपनों के साथ जीने को कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेंगे। अक्सर होता है कि जब हम अपने सपनों को सच करने के सबसे करीब होते हैं या कहें हम कामयाबी के अंतिम पड़ाव पर होते हैं, तब हम ज़िंदगी के इम्तिहान के सबसे कठिन समय से गुजर रहे होते हैं। अक्सर ऐसे वक्त में हमारा सब्र टूट जाता है या कहें हम हिम्मत हार जाते हैं। यदि हम खुद को नहीं संभाल पाते हैं, तो हमारे सपने बिखर सकते हैं। लेकिन, यदि हम मुश्किल से मुश्किल हालात में भी अपने ऊपर नियंत्रण बनाए रखते हैं, और अपने सपनों के साध जीने के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं, तो यह तय मानिए आप एक इतिहास रचने की ताकत हासिल कर ही लेते हैं। यह आपकी इच्छा शक्ति ही है, जो आपको एक बेहतर योद्धा बनाती है।
Undoubtedly, living your dreams is very difficult but it is definitely not impossible. If you have courage and determination, then it is certain that no matter how big the difficulties are, you will find some way to live your dreams. It often happens that when we are closest to making our dreams come true or say we are at the last stage of success, then we are going through the most difficult time of life's test. Often at such a time, our patience breaks or say we lose courage. If we are unable to control ourselves, then our dreams can be shattered. But, if we maintain control over ourselves even in the most difficult situations, and are ready to pay any price to live our dreams, then rest assured that you gain the power to create history. It is your will power that makes you a better warrior.

No comments:
Post a Comment