प्रकृति के विशाल आंगन में खुल जाती हैं दिल की सारी खिड़कियां, लहर-लहर बन कर जीने का मिलता है सबक
![]() |
| कोवलम समुद्रतट |
वह भी क्षण था
जब जीवन केवल सागर था
जब मैं था निस्संग अपूर्ण अधूरा
गरम उबलता लावा जब नभ से टकराकर
जल बनता था
तभी न जाने किस मंगल क्षण में
रीता वह
दिशाहीन अवकाश भेदकर
तुम झाँकी थीं
मानो कोई नई स्वर-लहर
काँप गई हो गहन विजन में।
वह पहला दर्शन ही तो संयोग प्रथम था
सागर का तट से
जीवन का धरती से ।
बेचैन तड़पते प्राणों का छविपुंज देह से।
तब से अब तक लगातार तुम
भरे हुए हो मुझको
अपने गहन अंक में
तुमने बाँध लिया है
मेरे उद्वेलित अविराम धड़कते अंतर को
अपनी फैली उत्सुक बाँहों में
सीमाहीन किनारों की चंचल सीमा में घेर
मुझे सार्थकता दी है...
इसीलिए, ओ धरती,
तुम धरती हो
मैं हूँ सागर
जिसकी गर्वीली उत्ताल तरंगें
तुमसे टकराते ही
उज्ज्वल नरम फेन-सी झर जाती हैं।
विझिंजम लाइटहाउस
यह लाइटहाउस
कोवलम का सबसे बड़ा आकर्षण था। ताड़ के पेड़ों से ढकी कुरुमकल पहाड़ी
के ऊपर यह स्थित था। समुद्र तट पर टहलते हुए हम यहां पहुंचे थे। यह एक बेलनाकार था, जिसकी ऊंचाई 36 मीटर थी।
इस पर लाल और सफेद पेंट के निशान थे। यह
लाइटहाउस मेटल हलाइड लैंप और डायरेक्ट ड्राइव मैकेनिज्म से सुसज्जित था। इसे भारत का सबसे ऊंचा लाइटहाउस
माना जाता है। एक
सर्पिल सीढ़ी के माध्यम से
हम लाइटहाउस में चढ़े थे।
शीर्ष पर चढ़ना हमें कठिन लग रहा था। लेकिन, हम जहां तक पहुंचे थे,
वहां से अरब सागर को दूर तक देखना और समुद्री तेज हवा के झोंकों ने मन को आह्लादित कर
दिया था। सुहावनी हवाएं हमें जज्बाती बना रही थी। ऊपर नीला आसमान था और नीचे दूर तक
फैला सागर। तटों पर श्रृंखलाबद्ध ताड़ और नारियल के पेड़ थे। वे कोवलम समुद्र तट की सुंदर
झांकी पेश कर रहे थे। मेरे लिए खुद को अभिव्यक्त कर पाना बहुत मुश्किल हो गया था। जोड़ों
के लिए तो यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं थी। हनीमून पर आए जोड़े तस्वीरें क्लिक कर रहे
थे। एक के बाद एक। लाइटहाउस के इस अनुभव ने हमें इसके बारे में जानने के लिए उत्सुकता
से भर दिया था।
अठारहवीं और उन्नीसवीं सदी में विझिनजाम एक व्यस्त
बंदरगाह था। वर्तमान लाइट स्थापित होने से पहले, इस स्थान पर कोई लाइटहाउस नहीं था।
कहा जाता है क 18वीं सदी में एक डे मार्क बीकन (ध्वज मस्तूल) अवश्य रहा होगा। 19वीं
सदी में भी यह बंदरगाह उपेक्षित अवस्था में था। 1925 में पास के कोलाचल में एक रोशन
बीकन का निर्माण किया गया । इसके बाद, 1960 के दौरान विझिनजाम में एक डे मार्क बीकन
प्रदान किया गया था। लाइटहाउस के रूप में 1972 में यहां काम शुरू हुआ और अप्रैल
2003 में इसका आधुनिकीकरण किया गया। लाइटहाउस तट पर या समुद्र तल पर समुद्री तटीय नेविगेशन
में सहायता करता है। नाविकों को खतरे की चेतावनी देता है। यह यहां से गुजरने वाले जहाजों
को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मार्गदर्शन करता है।
विझिंजम लाइटहाउस से हम हवा बीच की तरफ बढ़ गए थे। लाइटहाउस
से यह पांच मिनट की पैदल दूरी पर था। यह कोवलम के दक्षिणी और उत्तरी छोर के बीच का
क्षेत्र था। एक ऊंची चट्टानी और एक खाड़ी इसकी पहचान थी। यहां सागर की लहरों का वेग
धीमा था। तट पर सुकून था। सरसराती हवा बह रही थी। जोड़ों के साथ विदेशी मेहमान यहां
आए हुए थे। इनमें ज्यादातर यूरोपीय देशों से थे। सब अपने रंग में रंगे थे। नवंबर से
फरवरी के बीच यह यूरोपीय महिलाओं का सबसे पंसदीदा बीच बन जाता है। वह परफैक्ट टैन पाने
के लिए यहां आती हैं। कहते हैं कि उन्हीं की वजह से इसका नाम हवा बीच पड़ा। कुछ लोग
इसे ईव्स बीच भी कहते हैं। यहां सुबह और शाम का वक्त सबसे ज्यादा खूबसूरत होता है।
शाम हो रही थी और तट पर भीड़ बढ़ रही थी। ये सूर्यास्त देखने आए हुए थे। पांच बजे के
करीब सूर्य धीमे-धीमे अस्त होने तरफ था। सागर की लहरों और तट का रंग बदल रहा था। क्षितिज
पर अप्रतिम सौंदर्य छा गया था। मेरे लिए यह कोच्चि और वरकला के समुद्र तट से सूर्यास्त
देखने के अनुभव से बिल्कुल अलग था। रात को यह तट शांति और सुंदरता का मनोरम स्थल बन
गया था। यहां बिताए क्षण मेरी स्मृति में हमेशा जीवंत रहेंगे, ऐसा मुझे लगता है।
यह लाइटहाउस और हवा बीच से थोड़ा अलग है। जब हम इस बीच पर पहुंचे थे, तब मछुआरे अपनी नावों के साथ थे। वे गहरे समुद्र से मछलियां पकड़ कर लाए थे। सूरज की धीमी रोशनी में नावें किनारे लगाई जा रही थीं। वे अपने जाल और रस्सियां समेट रहे थे। आज का काम पूरा हो गया था। इस तट पर सैलानियों की आवाजाही नहीं थी। काफी शांति थी यहां। यह मछुआरों का समुद्र तट जैसा था। यहां हमारी मुलाकात वेणु संदीपन से हुई। वह इसी क्षेत्र में रहते हैं। उनका परिवार गहरे समुद्र में मछली पकड़ने का काम करता है। वह बोले, यहां के लोगों की आजीविका मछली पकड़ने के कारोबार से जुड़ी हुई है। हमें तड़के ग्रुप में अपनी नावों के साथ गहरे सागर में उतरना पड़ता है। सागर में इंतजार करना पड़ता है। और, शाम को सूरज ढलने से पहले तट पर लौटना होता है। हमारे साथ कुछ ऐसे साहसिक मछुआरे भी रहते हैं जो लगभग 150 फीट की गहराई तक गोता लगा कर सीर मछली के साथ समुद्री जीव-जंतुओं को भी पकड़ते हैं। गोता लगाने के लिए हमारे पास महंगे उपकरण और आक्सीजन सिलेंडर नहीं होते हैं। हमारी अपनी परंपरागत तकनीक है। उसी का हम उपयोग करते हैं। गोताखोर सटीक तीर रखते हैं, जिनका उपयोग पानी के ऊपर मछलियों को मारने के लिए किया जाता है। समुद्र तल पर चलते समय अपने पैरों की सुरक्षा के लिए एल्युमिनियम प्लेट रहती है। हम पूरी तरह से अंतर-पीढ़ी प्रशिक्षण पर निर्भर हैं। समुद्री जीवन से हमें बहुत प्यार है। वह बताते हैं, कोवलम अब अच्छा पर्यटनस्थल बन गया है लेकिन मूलत: यह मछुआरों का गांव रहा है। यहां का ग्राम्य जीवन अपने पेशे से आज भी बहुत प्यार करता है।
अंग्रेजों
और हिप्पियों ने दी कोवलम को पहचान
कोवलम का
एक अनोखा इतिहास है। 1920 के दशक में त्रावणकोर की रीजेंट महारानी सेतु लक्ष्मी बाई
ने इस समुद्र तट पर अपना एक रिसॉर्ट बनवाया था। उसका नाम था-"हेल्सियन कैसल"।
त्रावणकोर के महाराजा के भतीजे पहली बार इसे लोगों के सामने लाए थे। त्रावणकोर
साम्राज्य के अतिथि यूरोपीय लोगों ने समुद्र तट की क्षमता को पहचाना और 1930 के दशक
में इसे एक पर्यटन स्थल में बदल दिया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1960 से 1970 के
दशक में अमेरिका से यूरोप तक हिप्पियों को शांति की तलाश थी। उसी दरम्यान हिप्पियों
के ग्रुप कोवलम समुद्र तट तक पहुंचे थे। इनमें ज्यादातर यूरोप और इजरायल से थे। उन्होंने
ही कोवलम को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दी। यहां खुलने वाले
पहले होटलों में से एक था-कोवलम बीच रिसॉर्ट। इसे 1969 से 1974 के बीच चॉर्ल्स कोरिया
ने डिजाइन किया था। आज कोवलम तट पर बेहतरीन होटल, अद्भुत रिसॉर्ट और लाजवाब कैफे की
एक लंबी श्रृंखला है। हर बजट के लिए यहां पर्याप्त मौके हैं। समुद्र तट की तरह यहां
का ग्राम्य जीवन भी सुखद एहसास कराता है। घर-घर में हस्तशिल्प केरल की खूबसूरत परंपरा
को दर्शाता है। स्थानीय लोगों से मिलते-जुलते हुए हमारा कोवलम का सफर पूरा हो चुका
था। अब हमें कन्याकुमारी की ओर बढ़ना था।
*******************Kovalam Beach: Where emotional waves move with the wind
All the windows of the heart open in the vast courtyard of nature, one learns the lesson of living by becoming waves.
वह भी क्षण था
जब जीवन केवल सागर था
जब मैं था निस्संग अपूर्ण अधूरा
गरम उबलता लावा जब नभ से टकराकर
जल बनता था
तभी न जाने किस मंगल क्षण में
रीता वह
दिशाहीन अवकाश भेदकर
तुम झाँकी थीं
मानो कोई नई स्वर-लहर
काँप गई हो गहन विजन में।
वह पहला दर्शन ही तो संयोग प्रथम था
सागर का तट से
जीवन का धरती से ।
बेचैन तड़पते प्राणों का छविपुंज देह से।
तब से अब तक लगातार तुम
भरे हुए हो मुझको
अपने गहन अंक में
तुमने बाँध लिया है
मेरे उद्वेलित अविराम धड़कते अंतर को
अपनी फैली उत्सुक बाँहों में
सीमाहीन किनारों की चंचल सीमा में घेर
मुझे सार्थकता दी है...
इसीलिए, ओ धरती,
तुम धरती हो
मैं हूँ सागर
जिसकी गर्वीली उत्ताल तरंगें
तुमसे टकराते ही
उज्ज्वल नरम फेन-सी झर जाती हैं।
Crescent Beach
Kovalam has a 17 kilometer long coastline. The cliffs on the coast form three crescent-shaped beaches. These beaches have their own names. One is Light House Beach, second is Hawa Beach and third is Samudra Beach. All three beaches offer a different experience. Our first experience was at Light House Beach. An intoxicating mix of sparkling sand, pounding waves and miles of crystal clear waters. Fresh fruits, sea food and Kerala cuisine. The frenzy of young hearts. Children's mischiefs. Ayurvedic Spa. Long walk to the beach amidst coconut trees. Small huts. There was a lot here. Truly it was an ocean of joy. It was monsoon season. The crowd was relatively less. Tourists increase here in winter. At that time the ocean waves slow down. Many sports like surfing, swimming, volleyball, scuba diving and boating take place on the waves. It was a good place for morning yoga and meditation.
Vizhinjam Lighthouse
This lighthouse was the biggest attraction of Kovalam. It was situated on top of Kurumkal hill covered with palm trees. We reached here while strolling on the beach. It was cylindrical, 36 meters high. There were marks of red and white paint on it. This lighthouse was equipped with metal halide lamps and direct drive mechanism. It is considered to be the highest lighthouse in India. Via a spiral staircase we climbed into the lighthouse. We were finding it difficult to climb to the top. But, seeing the Arabian Sea in the distance from where we had reached and the gusts of strong sea breeze made the mind happy. The pleasant breeze was making us emotional. Above was the blue sky and far below was the ocean. The banks were lined with palm and coconut trees. It was presenting a beautiful view of the Kovalam beach. It became very difficult for me to express myself. This place was no less than a paradise for couples. Couples on honeymoon were clicking pictures. One after the other. This experience of the lighthouse filled us with curiosity to know more about it.
Vizhinjam was a busy port in the eighteenth and nineteenth centuries. Before the current light was installed, there were no lighthouses at this location. It is said that there must have been a day mark beacon (flag mast) in the 18th century. After the 19th century, the port was in a neglected state. A lighted beacon was constructed at nearby Colachel in 1925. Subsequently, a day mark beacon was provided at Vizhinjam during 1960. Work began here in 1972 as a lighthouse and was modernized in April 2003. A lighthouse aids coastal navigation on the shore or on the seabed. Warns sailors of dangers. Guides the ships passing through here to reach their destination.
Foreigner's favorite Hawa Beach
From Vizhinjam lighthouse we headed towards Hawa Beach. It was a five-minute walk from the lighthouse. This was the area between the southern and northern ends of Kovalam. Its identity was a high rock and a creek. The speed of the ocean waves was slow here. There was peace on the shore. A rustling wind was blowing. Foreign guests had come here along with couples. Most of them were from European countries. Everyone was painted in their own colors. Between November and February it becomes the most favorite beach of European women. She comes here to get the perfect tan. It is said that it was because of him that it got the name Hawa Beach. Some people also call it Eve's Beach.
Morning and evening are the most beautiful times here. It was evening and the crowd on the beach was increasing. They had come to see the sunset. Around five o'clock the sun was slowly setting. The color of the ocean waves and shore was changing. Incredible beauty was visible on the horizon. For me it was completely different from the experience of watching sunset from the beaches of Kochi and Varkala. At night this beach had become a picturesque place of peace and beauty. I feel that the moments spent here will always remain alive in my memory.
Samudra Beach and Fishermen's World
It is a little different from the lighthouse and Hawa Beach. When we reached this beach, the fishermen were there with their boats. They had brought fishes from the deep sea. Boats were being moored on the shore in the dim light of the sun. They were gathering their nets and ropes. Today's work was completed. There was no movement of tourists on this beach.There was a lot of peace here. It was like a fisherman's beach. Here we met Venu Sandipan. His family deals in deep sea fishing. He said, the livelihood of the people here is linked to fishing business. We have to venture into the deep sea early in the morning with our boats in groups. One has to wait in the ocean. And, one has to return to the shore before sunset in the evening.
We also have some adventurous fishermen who dive to a depth of about 150 feet and catch sea creatures including seer fish. We do not have expensive equipment and oxygen cylinders for diving. We have our own traditional technology. That's what we use. Divers carry precision arrows, which they use to kill fish above water. There is an aluminum plate to protect your feet while walking on the sea level. We are completely dependent on inter-generational training. Venu says, Kovalam has now become a good tourist destination but basically it was a fishermen's village. The rural life here still loves its money very much.
British and hippies gave recognition to Kovalam
Kovalam has a unique history. In the 1920s, Travancore's Regent Maharani Sethu Lakshmi Bai built a resort on this beach. Its name was-"Halcyon Castle". The nephew of the Maharaja of Travancore brought it before the people for the first time. Were. Europeans visiting from the Kingdom of Travancore recognized the potential of the beach and converted it into a tourist destination in the 1930s. Hippies from America to Europe were looking for peace in the 1960s and 1970s after World War II. Meanwhile, groups of hippies had reached Kovalam beach. Most of them were from Europe and Israel. It was he who recognized Kovalam as a tourist destination on the international stage.
One of the first hotels to open here was Kovalam Beach Resort. It was designed by Charles Correa between 1969 and 1974. Today the Kovalam coast is home to a long list of fine hotels, wonderful resorts and wonderful cafes. There are plenty of opportunities here for every budget. Like the beach, the rural life here also gives a pleasant feeling. Handicrafts in every home reflect the beautiful tradition of Kerala. Our journey to Kovalam was completed by mingling with the local people. Now we had to move towards Kanyakumari.












No comments:
Post a Comment