Monday, 2 September 2024

किस को मालूम कहाँ के हैं किधर के हम हैं

रुख़ हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं

 

अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं
रुख़ हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं
 
वक़्त के साथ है मिट्टी का सफ़र सदियों से
किस को मालूम कहाँ के हैं किधर के हम हैं
 
चलते रहते हैं कि चलना है मुसाफ़िर का नसीब
सोचते रहते हैं किस राहगुज़र के हम हैं
                                              -निदा फाजली

            समय के पहियों पर सवार जिंदगी एक सफर ही तो है। यहां कहां कुछ रुकता है? बस, हमें बहना होता है-वक्त के साथ। अपनी मंजिल की ओर। न कोई सवाल होता है और न ही कोई जवाब। वक्त का स्वभाव है-बदलाव। कुछ वक्त के साथ बदल जाते हैं और कुछ को वक्त बदल देता है। लेकिन, लम्हों में कैद जिंदगी आजादी मांगती है। हर लम्हे को खुलकर जीने की। हौसले के साथे उड़ान भरने की। अपने ख्वाबों में रंग भरने की। एक लम्हे को शिद्दत से जी लेने का मतलब होता है-एक पूरी जिंदगी जी लेना। दो लम्हों को एक साथ जीने का मौका कभी किसी को नहीं मिलता। कल को जीने को सपना हमें आज के लम्हों से दूर कर देता है। भविष्य एक सपने के अलावा और है ही क्या ? जब कभी वह हमारे सामने होगा, वह एक लम्हे के रूप में ही हमसे होकर गुजरेगा। 

       दुनियावी सफर में हम सब एक मुसाफिर हैं। यह दुनिया हमारे लिए एक सराय है। यहां एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव की ओर बढ़ना ही होता है। निरंतर बढ़ते रहने को ही तरक्की कहा जाता है। यदि हम एक मुकाम से दूसरे मुकाम तक पहुंच रहे हैं, तो हम वक्त की रफ्तार के साथ चल रहे हैं। और, अगर ऐसा नहीं तो हम कहीं पिछड़ रहे हैं। पिछड़ने वाले के साथ खड़े होने वाले बहुत कम लोग होते हैं। वक्त की दहलीज पर जिंदगी हमें चुनने का विकल्प हमेशा देती है। आगे बढ़ने का या पीछे हटने का। वक्त में ठहराव नहीं होता, इसलिए कोई यहां कोई ठहर तो सकता ही नहीं। यह क्षमता कायनात के पास भी नहीं है। बनने और मिटने की कहानी ही कायनात में बबंडर लेकर आती है।
       
        आज इन्हीं शब्दों के साथ मेरे दिन की शुरुआत हुई थी। दिन था-04 जुलाई 2024। कोझिकोड में मुझे दो दिन हो गए थे। अब हमें कोच्चि (अर्नाकुलम) के लिए रवाना होना था। सुबह के पांच बजे थे। हमारी ट्रेन साढे छह बजे थी। अलेप्पी एक्सप्रेस में रिजर्वेशन था। यह ट्रेन केरल के कन्नूर शहर से अलेप्पी तक जाती है। इस सुपरफास्ट ट्रेन में आमतौर पर डेली पैसेंजर ही सफर करते हैं। हम समय से पहुंच गए थे। ट्रेन आन टाइम थी। स्टेशन पर मलयाली माहौल था। सब जल्दी में थे। फिर भी कोच ढूंढने में मदद करने वाले भी कुछ लोग थे। उत्तर भारत की तुलना में यहां के लोग काफी सरल हैं और मददगार भी। कुछ पूछने पर वे मुंह नहीं बिचकाते, बल्कि एक कड़ी जोड़ते हैं आपको सही जगह पहुंचाने की। 



प्रकृति की सुरम्य यात्रा

        दो मिनट के स्टापेज के बाद ट्रेन चल पड़ी थी। और, यहां से शुरू हुआ कोझिकोड से अर्नाकुलम का सफर। कुछ ही पलों में हम प्रकृति की एक सुरम्य यात्रा कर रहे थे। यह हमारे सपनों संसार था। जीवन संगीत तरंगायित हो रहा था। हृदय वीणा के तार झंकृत हो रहे थे। हरी-भरी धरती। फूलों-फलों से आच्छादित बाग और वन। मानसून का अपना रंग था। हम रोमांचित भी थे और निशब्द भी। तेज हवाओं के साथ झूमती लताएं मदमस्त थीं। छोटी-छोटी नदियां एक-दूसरे में समा रही थी। कहीं बारिश, कहीं खुला आसमान और कहीं-कहीं खिली धूप। खेत बारिश के पानी से भरे हुए थे। ये हाल ही में हुई तेज बारिश की गवाही दे रहे थे। हरियाली अपनी खुशहाली का का गीत गा रही थी। 
 

        

 बाहर अस्तित्व का अवतरण, भीतर अध्यात्म की अंतर्यात्रा

  यहां प्रकृति अपने स्वाभाविक रूप में थी। बाहर अस्तित्व का एक अवतरण था। भीतर हम अध्यात्म की अंतर्यात्रा का अनुभव कर रहे थे। इन पलो में मुझे युगदृष्टा ओशो का स्मरण हो आया था। मन में उनके शब्द जीवंत हो उठे थे। ओशो कहते थे-“ प्रकृति के लिए खुलो तो परमात्मा के लिए भी खुल सकोगे, क्योंकि परमात्मा प्रकृति में ही छिपा है। प्रकृति ही उसका आवरण है। वह उसका घूंघट है।“ और, यह सत्य भी है कि जब हमारा हृदय प्रकृति के लिए बंद होता है, तब परमात्मा और प्रेम के लिए भी हमारे हृदय के द्वार बंद हो जाते हैं। शायद इसीलिए, हमारी सारी प्रार्थनाएं झूठी हो जाती है। प्रकृति निश्चल और निर्विकार है। यह मजहबी संकीर्णताओं से मुक्त है। योग की भाषा में यह समत्व को प्रतिबिंबित करती है। यह मां है। इस ग्रह पर वह बिना भेदभाव के सभी को पोषण करती है। हमारे लिए प्रकृति से जुड़ने का अर्थ ही है-परमात्मा के मंदिर में प्रवेश। प्रकृति से साहचर्य के कारण ही हम सभी धर्मों के प्रति श्रद्धावनत है। 


  

 ट्रेन और रोमांचित करने वाले अनुभव

            हमारी ट्रेन धड़धड़ाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी। 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से। घुमावदार ट्रैक पर उसका सर्पीला आकार। अंधेरी सुरंगों के बीच से बेखौफ सफर। यह दिलचस्प अुनभव था। कोझिकोड से कोच्चि तक करीब 235 किलोमीटर के सफर में हम मलयाली समाज के बीच थे। चाहें वह वेशभूषा हो या संवाद की भाषा या फिर धार्मिक मान्यताएं। मजहबी जिंदगी से इतर मलयालम इन्हें एक सूत्र में पिरो रही थी। प्राकृतिक निश्चछलता ने यहां के लोगों को मन को भी छुआ है। शायद इसीलिए, यहां के लोग विनम्र हैं और मददगार भी। कोच में उनका व्यवहार अच्छा था। सुबह का वक्त था। नाश्ते में रवा उपमा और पोंगल उपलब्ध था। लोगों का आपसी संवाद अपनों तक ही सीमित था। ज्यादातर की निगाहें अपने स्मार्ट फोन में लगी हुई थीं। यहां किसी को किसी से कोई ज्यादा मतलब नहीं था। यह बदलते जमाने की वह तस्वीर थी, जहां इंसान का दोस्त इंसान नहीं, बल्कि मोबाइल हो गया है। लोग एक वर्चुअल दुनिया में जीने के आदी हो गए हैं।आभासीय  दुनिया लोगों के दिलो-दिमाग पर राज कर रही है। वास्तविक दुनिया लोगों को अब कम रास आ रही है। नए जमाने के लोग रियल लाइफ की जगह रील लाइफ को जीने लगे है। बहरहाल, मजेदार अनुभवों के साथ अब हम अपने गंतव्य अर्नाकुलम पहुंच चुके थे। करीब साढ़े चार घंटे का यह सफर हमारे लिए यादगार बन गया था।         





  क्रिश्चियन फैमिली और जीसस की याद

        अर्नाकुलम में दो स्टेशन हैं। एक-अर्नाकुलम टाउन और दूसरा-अर्नाकुलम जंक्शन। हम अर्नाकुलम टाउन पर उतरे थे। हमें यहां से फोर्ट कोच्चि पहुंचना था। यह करीब 14 किलोमीटर दूर था। हमारे रुकने की व्यवस्था एक क्रिश्चियन फैमिली में थी। करीब 40 मिनट बाद हम फोर्ट कोच्चि के बास्तियान होम स्टे में थे। यह फोर्ट कोच्चि के पॉश इलाके में है। इस होम स्टे को lमैडम गिन्नी जॉर्ज और उनका परिवार चलाता है। उस दिन यहां विदेशी मेहमान भी आए हुए थे। मेरे पहुंचते ही सब हमारे स्वागत में बाहर आ गए थे। यह मेरे लिए एक दिलचस्प अनुभव था। खासतौर से उस दौर में, जब आपके अपने ही आप से जी चुराते हों।         

        अनजान शहर और अनजान लोग। फिर भी एक खूबसूरत रिश्ता। घर जैसा खुशनुमा एहसास। कैसे हो जाता है यह सब ? मेरे बहुत से सवाल थे अपने आप से। बास्तियान में हमें लोगों को अपनाने में और लोगों को हमें अपनाने में कुछ ही वक्त लगा। शायद एक पत्रकार होने की कुशलता आपको यह गुण गिफ्ट में देती ही है। घर के ड्राइंग रूम में प्रभु जीसस की तस्वीर मेरे सामने थी। जीसस में मेरी आस्था है। मैंने बाइबिल को पढ़़ा है। आज प्रभु यीशु के वचन मेरे जहन में एक अंतर्संवाद कर रहे थे। जीसस का वचन है- “ जिसके पास है, उसे और दिया जाएगा। और, जिसके पास नहीं है, उससे जो कुछ उसके पास है वह भी ले लिया जाएगा। चाहें वह भौतिक वस्तुएं हों या फिर आत्मिक संपदा।“ इस वचन के माध्यम से वह समझाते हैं कि जिसके पास है, उसे इसलिए और दिया जाएगा, क्योंकि उसमें सकारात्मक दृष्टिकोण और उसका आचरण पवित्र है। वह परमेश्वर के अनुग्रह को पहचानता है। उनके आशीष को महसूस करता है। वह अपने मित्रों को पहचानता है और प्यार बांटता है। वह उन लोगों को भी पहचानता है जिन्हें परमात्मा ने उसके जीवन में भेजा है। और यह विश्वास ही है, जो किसी व्यक्ति को विषम से विषम हालात में भी विजयी बनाता है।   
 

पुराने बंगले, ऊंचे पेड़ और फैले हुए मैदान

        फोर्ट कोच्चि में हमारा पहला दिन था। मिस्टर जॉर्ज एक अच्छे गाइड थे। उन्होंने हमें अर्नाकुलम की बसावट का मैप दिखाया। एक द्वीप से दूसरे द्वीप तक हम कैसे पहुंच सकते हैं? उन्होंने ही हमें फोर्ट कोच्चि और अर्नाकुलम को अलग-अलग ढंग से देखने का नजरिया भी दिया। फोर्ट कोच्चि आधुनिक और प्राचीन शहर का बेजोड़ मेल है। चौड़ी साफ-सुथरी सड़कें। छोटी-छोटी गलियां, जो एक-दूसरे से कुछ दूरी पर मिल जाती हैं। करीब पांच किलोमीटर में यह बसा है। यहां एक शाही जिंदगी से लेकर आम जिदंगी तक के लिए सब कुछ है। केरल की शैली में बने चाहें घर हों या फिर ब्रांडेड शोरूम। नए को अपनाते हैं, पर पुराने को छोड़ते नहीं। ये अपनी जड़ों से जुड़े रहने का एक तरीका है। समृद्ध मलयालम संस्कृति का यह आधार भी है। 
फोर्ट कोच्चि का हर एरिया स्ट्रीट में डिवाइड है। मसलन, प्रिंसेस स्ट्रीट, बास्टियन स्ट्रीट, रोज स्ट्रीट आदि। 
फोर्ट कोच्चि इतिहास की तारीखों, घटनाओं, विजयों और उपनिवेशवादी दौर का साक्षी है। पुराने बंगले, ऊंचे पेड़ और फैले हुए मैदान सैलानियों को आकर्षित करते हैं। यह मनमौजी शहर है। आज बड़े बदलावों का गवाह गया है। यहां के बुजुर्गों से हमने फोर्ट कोच्चि की दिलचस्पी कहानियां भी सुनीं। शाम होने तक फोर्ट कोच्चि की ऐतिहासिक समयरेखा ने मुझे जुनून से भर दिया था। 








Who knows where we are from... 


अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं

रुख़ हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं

 

वक़्त के साथ है मिट्टी का सफ़र सदियों से

किस को मालूम कहाँ के हैं किधर के हम हैं

 

चलते रहते हैं कि चलना है मुसाफ़िर का नसीब

सोचते रहते हैं किस राहगुज़र के हम हैं

                                                -निदा फाजली

            Life is a journey, riding on the wheels of time. Where does anything stop here? We just have to flow with time. Towards our  destination. There is neither any question nor any answer. Change is the nature of time. Some change with time and some are changed by time. But, life, imprisoned in moments, demands freedom. To live every moment openly. To fly with  courage. To add colors to your dreams. To live a moment with intensity means to live a whole life. No one ever gets a chance to live two moments together. The dream of living tomorrow takes us away from the moments of today. What is the future other than a dream? Whenever it will be in front of us, it will pass through us in the form of a moment.

            We are all travellers in this worldly journey. This world is an inn for us. Here we have to move from one stop to another. Continuous growth is called progress. If we are reaching from one point to another, then we are moving with the speed of time. And, if not, then we are lagging behind somewhere. There are very few people who stand with the laggards. At the threshold of time, life always gives us the option to choose. To move  forward or to move back. Time does not stop, so no one can stay here. Even the universe does not have this ability. The story of creation and destruction brings chaos in the universe.

Today my day started with these words. The day was- 04 July 2024. I had been in Kozhikode for two days. Now we had to leave for Kochi (Ernakulum). It was five in the morning. Our train was at 6:30. I had a reservation in the Alleppey Express. This train goes from Kannur city of Kerala to Alleppey. Usually only daily passengers travel in this superfast train. We had reached on time. The train was on time. There was a Malayali atmosphere at the station. Everyone was in a hurry. Still, there were some people who helped in finding the coach. Compared to North India, people here are very simple and helpful. They do not make faces when asked anything, but rather connect the links to take you to the right place.



Picturesque journey of nature

            The train started after a two-minute stoppage. And, from here began the journey from Kozhikode to Ernakulam. In a few moments we were on a picturesque journey of nature. This was the world of our dreams. The music of life was rippling. The strings of the heart's veena were ringing. Lush green earth. Gardens and forests covered with flowers and fruits. Monsoon had its own color. We were thrilled and speechless too. The creepers swaying with the strong winds were intoxicated. Small rivers were merging with each other. Somewhere it was raining, somewhere it was open sky and somewhere it was bright sunshine. The fields were filled with rain water. These were testimony to the recent heavy rains. The greenery was singing the song of its happiness. 

        Here nature was in its natural form. Outside, there was an incarnation of existence. Inside, we were experiencing the inner journey of spirituality. In these moments, I remembered the visionary Osho. His words came alive in my mind. Osho used to say, “If you open up to nature, you will be able to open up to God as well, because God is hidden in nature. Nature is its cover. It is its veil.” And, it is also true that when our heart is closed to nature, then the doors of our heart are closed to God and love as well. Perhaps that is why, all our prayers go unanswered. Nature is still and unperturbed. It is free from religious narrow-mindedness. In the language of yoga, it reflects equality. It is a mother. It nourishes everyone on this planet without any discrimination. For us, connecting with nature means entering the temple of God. It is because of our association with nature that we have reverence for all religions.


Thrilling experiences

            Our train was moving towards its destination with a rumbling sound. At a  speed of 90-100 kilometers per hour. Its serpentine  shape on the winding track. Fearless journey through dark  tunnels. It was an interesting experience. In the journey of about 235 km from Kozhikode to Kochi, we were in the midst of Malayali society. Be it attire or language of communication or religious beliefs. Malayalam was binding them together, apart from religious life. Natural innocence has touched the hearts of the people here. Perhaps that is why, the people here are polite and helpful too. Their behavior was good in the coach. It was morning time. Rava Upma and Pongal were available for breakfast. People's interaction was limited to their loved ones only. Most of the eyes were fixed on their smart phones. Here no one cared much about anyone. This was the picture of the changing times, where man's friend has become mobile, not man. People have become accustomed to living in a virtual world. The virtual world is ruling the hearts and minds of people. People are now finding the real world less appealing. We had now reached our destination Ernakulum with fun experiences. This journey of about four and a half hours had become memorable for us.

Christian family and the memory of Jesus

There are two stations in Ernakulum. One- Ernakulum Town and the other- Ernakulum  Junction. We got down at Ernakulum Town. We had to reach Fort Kochi from here. It was about 14 kilometers away. Our stay was arranged with a Christian family. After about 40 minutes, we were at Bastian Homestay in Fort Kochi. It is in the posh area of ​​Fort Kochi. This homestay is run by Madam Ginny George and her family. Foreign guests had also come here that day. As soon as I reached, everyone came out to welcome us. It was an interesting experience for me. Especially in that phase, when your own  people avoid you.

An unknown city and unknown people. Yet a  beautiful relationship. A happy feeling  of home. How does all this happen? I had many questions to myself. It took us some time to accept the people in Bastian and the people to accept us. Perhaps the skill of being a journalist gifts you this quality. In the drawing room of the house, there was a picture of Lord Jesus in front of me. I believe in Jesus. I have read the Bible. Today, the words of Lord Jesus were having an internal dialogue in my mind. Jesus says- “To the one who has, more will be given. And, from the one who does not have, whatever he has will also be taken away. Be it material things or spiritual wealth.” Through this saying, he explains that the one who has, more will be given to him because he has a positive attitude and his conduct is pure. He recognizes the grace of God. He feels His blessings. He recognizes his friends and shares love. He also recognizes the people whom God has sent in his life. And it is this faith that makes a person victorious even in the most adverse circumstances.

Old bungalows, tall trees and sprawling fields

It was our first day in Fort Kochi. Mr. George was a good guide. He showed us the map of Ernakulam settlement. How can we reach from one island to another? He also gave us a perspective to see Fort Kochi and Ernakulam in different ways. Fort Kochi is a perfect blend of modern and ancient city. Wide clean roads. Small lanes, which meet each other at some  distance. It is spread over about five kilometers. There is everything here from a royal life to a common life. Be it houses built in Kerala style or branded showrooms. Every area street is divided. For examle, Princess  Street, Bastian Street, Rose Street etc. In true sense, Fort Kochi is a witness to the dates, events, victories and colonial era of history. Old bungalows, tall trees and sprawling fields attract tourists. This whimsical city has witnessed great changes today. We also heard interesting stories of Fort Kochi from the elders here. By evening the historical timeline of Fort Kochi had filled me with passion.



No comments:

Post a Comment

जुनून से सुकून तक उन्मुक्त जीवन का महासागर

कन्याकुमारी : सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का समृद्ध संसार, रहस्य और रोमांच से भर देता है तीन सागरों का मिलन विवेकानंद रॉक मेमोरियल       ...