Thursday, 26 September 2024

अहा जिंदगी !! मौज की दास्तां लिखता हर लम्हा

वरकला का समुद्र तट और सागर की लहरों पर नाचतीं सूरज की किरणें

        
        अरब सागर ! उछलती-मचलती लहरें। उन पर नाचतीं सूरज की किरणें। तेज हवा के झोंके। करीब सौ फुट ऊंची चट्‌टान। सामने चमकता सूरज। नीचे समुद्र तट। तटों से टकरातीं कई फुट ऊंची लहरें। मीलों तक जल जीवन का नर्तन। पहाड़ पर टेड़ा-मेड़ा संकरा रास्ता। तटों पर जवानी जिंदाबाद का जयघोष। खूबसूरत रंगों में रंगे रिसोर्ट्स, कैफे और स्वीमिंग पुल। नए जमाने की नई चमक। कला-संस्कृति और परंपराओं का बेमिसाल मेल। कुदरत के दीवानों की दीवानगी। खाने-पीने के शौकीनों के लिए जन्नत। साज और आवाज से सजे लाइव म्यूजिक शो। लगता है, हर लम्हा मौज की दास्तां लिख रहा हो। एक साथ इतने एहसासों में मुझे अपना ख्याल भी न रहा था। लबों से एकाएक ये शब्द निकल पड़े थे- अहा ! जिंदगी !!

        यह है वरकला का समुद्र तट। ‌केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से करीब 41 किलोमीटर दूर। यहां के लोग इसे पाप नाशम् समुद्र तट भी कहते हैं। यह एक ऐसा स्थान है जहां भोग और योग का आवेग जीवन के द्वंद को प्रतिबिम्बित करता नजर आता है। हम यहां नौ जुलाई को पहुंचे थे। हमारी आठ जुलाई की रात अलप्पुझा (अलेप्पी) में गुजरी थी। अलप्पुझा के समुद्र तट पर हमने रेल सी दौड़ती लहरों के दीदार किए थे। बहुत ही रोमांचक अनुभव था। खासतौर से रात में। खुला आसमान और अपनी हदें पार करतीं सागर की तेज लहरें। यह एक भय मिश्रित मजा था। समुद्र तट पर हम देर रात तक रुके थे। और, सुबह अलप्पुझा से वरकला के लिए निकले थे। अलप्पुझा से वरकला की दूरी करीब 110 किलोमोटर है। यह यात्रा हमने बस से की। त्रिवेंद्रम जाने वाली बस ने हमें कोल्लम होते हुए परिप्पल्ली में उतारा। परिप्पल्ली से वरकला करीब 12 किलोमीटर दूर है। यहां से लोकल बस ही वरकला शिवगिरी तक जाती है। लेकिन, उसका कोई निश्चित समय नहीं है। बस के इंतजार में हमें यहां कुछ देर रुकना पड़ा।

सरकारी शिक्षा का शानदार मॉडल

        सुबह का वक्त था। पास में स्कूल से बच्चों की आ‌वाज आ रही थी। यह पुराना सा सरकारी स्कूल था। टिन शैड में क्लास थीं। हर क्लास बच्चों से भरी हुई थी। पढ़ने-पढ़ाने का अंदाज निराला था। हर क्लास में वायरलैस लाउडस्पीकर लगे थे। और, टीचर के कानों में माइक्रोफोन। बच्चों के हाथों में माइक। पहले बच्चे टीचर को सुनते थे। फिर सवाल करते थे। क्लास में यह दुतरफा संवाद था। संदेह के लिए कोई जगह न थी। यह कोई माध्यमिक या डिग्री कालेज नहीं था। यह कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का स्कूल था। गांव के बच्चे यहां पढ़ने आए हुए थे। बच्चों में पढ़ने का जुनून था और शिक्षकों में पढ़ाने का जज्बा। यह सरकारी शिक्षा का एक शानदार मॉडल था। मैं स्कूल के बच्चों और टीचर्स के लिए अजनबी था। पर, उनके जोश भरे स्वागत ने मेरा दिल खुश कर दिया था। स्वागत भी था- मलयालम में। कुछ पलों के लिए पढ़ने-पढ़ाने का सिलसिला थम गया था। मेरे लिए अनोखा था यह अनुभव। मुझे लगता है, अगर दिल के दरवाजे खुले हों और सब में खुद को देखने भाव हो, तो कोई भी अपना हो सकता है। फिर देश, वेश, भाषा, सभ्यता और संस्कृति कभी बाधा नहीं बनती। दिलो-दिमाग की संकीर्णताएं ही हमें निम्न स्तरीय बनाती हैं। वे विभेद की रेखाएं खींचती हैं। हमारे अस्तित्व को दायरों में समेट देती हैं। और, दायरों में सिमटा अस्तित्व विराट से जुड़ने की सामर्थ्य खो देता है। वहां विकास और विस्तार रुक जाता है। इन विचारों के साथ ही अब मैं अगले पड़ाव की तैयारी में था।

प्रकृति का मनभावन श्रृंगार

        वरकला जाने के लिए लोकल बस आ चुकी थी। पुरानी सी बस और खुली खिड़कियां। न विंड स्क्रीन और न ही खिड़कियों पर शीशे। हमारी बस परिप्पल्ली से वरकला शिवगिरी की पहाड़ियों से गुजर रही थी। हम खुली खिड़कियों से प्रकृति के मनभावन श्रृंगार से सम्मोहित हो रहे थे। हर्षातिरेक स्वाभाविक था। वनाच्छादित पहाड़ियां और गोल-गोल घूमती बस। कहीं तेज धूप से चमचमाते पेड़-पौधे तो कहीं उमड़ते-घुमड़ते बादल। एक सुरम्य सफर था यह। मानसून ने प्रकृति में रास-रंग की तान छेड़ी हुई थी। हरे-भरे शांत और खुशहाल वातावरण में ध्यान-सा लग गया था। मौसम गर्म था। उमस थी। पर, बस की खुली खिड़कियों से आती ताजी हवा खुशनुमा बनाए हुए थी। बस में ज्यादातर कामकाजी ग्रामीण महिलाएं थीं। सबकी एक ही भाषा थी-मलयालम। यह केरल के ग्राम्य जीवन की एक झांकी थी। श्रम और संघर्ष उनके चेहरों व लिबास में झलक रहा था। भोले से चेहरों से चमकती सरलता ने मुझे आत्म-विभोर कर दिया था। अपने ही देश में मैं एक अलग दुनिया देख रहा था। करीब आधे घंटे के सफर के बाद हम वरकला में थे।


वरकला की धरती को प्रणाम !

        रिमझिम बारिश। सुहावना मौसम। छोटी-छोटी पहाड़ियां। सुंदर सड़कें। दोनों ओर फुटपाथ। व्यस्त रेलवे स्टेशन। मददगार लोग। आस्थावान समाज। हमारी खुली आंखों में एक चलचित्र सा चलने लगा था। वरकला में हमारा स्टे समुद्र तट पर आर्ट विला में था। यह बस स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर था। वरकला को करीब से देखने की इच्छा थी। इसलिए, हमने आटो की बजाय पैदल ही आर्ट विला की ओर प्रस्थान किया। प्रकृति की कलाकारी हमारे दिल को छू रही थी। कभी-कभी पैर ठिठक जाते थे। रंग-कर्म यहां की रगों में बसा हुआ था। हर दिन इवेंट थे-मलयाली संस्कृति के। ऊंची-नीची पहाड़ियों और घुमावदार गलियों से होते हुए हम आर्ट विला पहुंचे थे। यह केरल के सांस्कृतिक रंग में रंगा हुआ था। एक सुंदर सी लायब्रेरी थी। और, अपूर्व शांति। गार्डन में खिले फूल मुस्करा रहे थे। लग रहा था-जैसे वे मौन संवाद कर रहे हों। दीवारों पर चित्रकारी कहानी बयां कर रही थीं। दोपहर हो चुकी थी। बारिश से मौसम ठंडा हो गया था। आसमान में सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चल रहा था। सामान्यत: जून-जुलाई में वरकला बारिश में भीगा रहता है। यहां एक बार शुरू हुई बारिश कम से कम पंद्रह दिन अनवरत होती रहती है। शहर ठहर जाता है। सैलानियों से समुद्र तट सूना हो जाता है। लेकिन,अक्टूबर से मार्च तक वरकला का नीला आसमान, चांदी सा चमकता सागर और सुहावना मौसम सैलानियों की सैरगाह बन जाता है।

 अरब सागर का अद्भुत नजारा

        अब तक हम अरब सागर को कोझिकोड, वाइपोर, कोच्चि और अलप्पुझा में देखते हुए आ रहे थे। हर तट का अपना सौंदर्य था। लेकिन, वरकला समुद्र तट इन सबसे अलग था। मैं दोपहर को समुद्र तट पर पहुंचा था। हम एक ऊंची-विस्तृत चट्‌टान पर थे और समुद्र तट लगभग 100-150 फुट नीचे था। यह चट्‌टान एक पहाड़ी जैसी थी। नीचे जाने का कोई रास्ता न था। चट्‌टान के किनारे चार किलोमीटर लंबा एक संकरा सा कच्चा रास्ता था। रास्ते के एक तरफ सागर और दूसरी तरफ रिसोर्ट्स, रेस्तरां, कैफे। यहीं से सागर की लहरों की अठखेलियां देखी जा सकती थीं। लहरों की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे लगती नजर आ रही थी। हम संकरे रास्ते से तटों पर टकराती लहरों का बबंडर देख रहे थे। दौड़ती आ रही लहरों पर सूरज की किरणें नाच रही थीं। जीवन के रंगों की तरह सूर्य के रंग बदल रहे थे। जल जीवन का नर्तन आंखों में समाता चला जा रहा था। ऊंचाई से समुद्र और सूर्य को एक साथ देखने का अनुभव अद्भुत था। सागर और सूरज अपने परम सौंदर्य से दैदीप्यमान थे। विचार शून्य मन कुछ भी सुनने-समझने को राजी न था। एक इंसानी जिंदगी में यह आग और पानी का मिलन था। हमारी अपनी ही ऊर्जा के स्रोत की मिलन। गुण-धर्म विपरीत, फिर भी जीवन चलता इन्हीं से है। यह “विपरीत” का आकर्षण ही है जो एक-दूसरे को संभाले रखता है। यह जीवन के द्वंद का एक छंद भी है। द्वंद खत्म, जीवन खत्म। द्वंद से सृजन होता है। और, द्वंद से ही विध्वंस। सागर और सूरज के बीच मन थोड़ा दार्शनिक हो गया था। संत कबीर के शब्द मेरे मन में जाग्रत हो गए थे। जीवन-जगत के द्वंद के बारे में वह कहते थे-

चलती चक्की देखकर दिया कबीरा रोय।
दो पाटन के बीच में साबुत बचा कोय॥

वरकला समुद्र तट और अप्रतिम सूर्यास्त

        समुद्र तट पर घूमते-घूमते शाम हो गई थी। अब तट के संकरे मार्ग पर भीड़ बढ़ने लगी थी। यह सूर्यास्त का समय था। आसमान साफ हो, तो समुद्र तट से पल-पल अस्त होते सूर्य को देखना रोमांच पैदा कर देता है। सागर के किनारे बने कैफे और रेस्टोरेंट शाम होते ही जगमगा उठते हैं।। ज्यादातर कैफे पश्चिमी दुनिया का एहसास कराते हैं। यहां को हर कैफे बेहद खूबसूरत है। मेरे लिए यह तय करना बड़ा मुश्किल था कि किसे सबसे ज्यादा खूबसूरत कहा जाए। सूर्यास्त के समय कैफे/रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर सारी सीटें लगभग फुल हो चुकी थीं। चाय की चुस्कियों और स्नैक्स के साथ लोगों की निगाहें अस्त होते सूर्य पर टिकी हुई थीं। सागर पर पड़ती सूरज की किरणें लहरों को सुनहरा सा कर दे रही थीं। यहां सूरज, सागर में समाता हुआ सा दिख रहा था। मेरे लिए अस्त होते सूर्य और सागर के मिलन को शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है। इधर सूर्य अस्त हो रहा था और उधर वरकला का समुद्र तट गुलजार हो रहा था। रंग-बिरंगी रोशनी से सागर किनारे का बाजार जगमगा उठा था। हर तरफ रौनक ही रौनक थी। हंसते-खेलते लोग मनोरंजन के मूड में थे।

 खाने-पीने के शौकीनों के लिए जन्नत

        यहां के कैफे और नाइट लाइफ गोवा से बिल्कुल अलग है। चाहें वह साउथ गोवा हो या फिर नॉर्थ गोवा, दोनों ही जगह ज्यादातर जगर खाने-पीने का एक ही सा पैटर्न देखने को मिलता है। लेकिन, वरकला के कैफे और रेस्टोरेंट थोड़े अलग हैं। हर कैफे की अपनी एक स्पेशिलिटी है। भारतीय और पश्चिमी संस्कृति का अनोखा मेल है। सी-फूड और नान वेज के शौकीनों के लिए लगभग सब कुछ यहां है। ऐसे ही वेज या वेगान के लिए भी स्वादिष्ट भोजन और शेक आदि बहुत कुछ है। खाने से भी ज्यादा मुझे यहां के कैफे और रेस्टोरेंट के इंटीरियर ने प्रभावित किया। लकड़ी से बनी झोपड़ियां, दीवारों पर कलाकृतियां, सीटिंग अरेंजमेंट और रोशनी का अद्भुत संयोजन मन को खुशगवार कर देने वाला था। 

         मेरी शाम दार्जिलिंग कैफे में गुजरी थी-चाय के साथ। यहां से ही हमने सूर्यास्त का नजारा देखा था। विशाल ड्रीमकैचर और मोमबत्ती की रोशनी वाली टेबल। जोड़ों में बैठे लोग। सामने विशाल समुद्र। बैकग्राउंड की लाइटिंग और म्यूजिक। एड शिरीन, एनरिक इगलिसियस, ब्रायन एडम्स, मॉर्क अम्बर, कोल्ड प्ले और दुआ लीपा के गाने। म्यूजिक ने मुझे बांध रखा था। लग रहा था, जैसे कोई मेरी प्लेलिस्ट को प्ले कर रहा हो। समय का एहसास ही खो गया था। बहुत ही मजेदार थी यह शाम। यहां नान वेज और वेज खाने की भी लंबी फेहरिस्त थी। पर, मुझे ताजे फलों और जूस के लिए कैफे नोमैड पहुंचना था। यह नॉर्थ क्लिफ में है। हमने करीब एक घंटे इस कैफे में बिताया। यहां भारतीय और कॉन्टिनेंटल व्यंजन तो लाजवाब थे ही। रोमांटिक मूड के भी भरपूर मौके थे। प्रकृति के मनोरम दृश्यों से सजा यह कैफे समुद्री हवा का आनंद लेने के भी एक अच्छी जगह थी। थिएर बुद्ध बाउल्स, चारकोल ग्रिल्ड फिश और बटर के साथ प्रॉन्स के लिए यह कैफे काफी मशहूर है। कैफे इटालिनो को मैंने डिनर के लिए चुना था। समुद्र का नजारा, लाजवाब खाना और बढ़िया माहौल, ये तीनों यहां एक साथ थे। नीली-सफेद रोशनी, बेहतरीन पेंटिंग्स और बैकग्राउंड में लॉर्ड बुद्धा की मूर्ति, शाकाहारी जैविक भोजन, मेरे लिए बहुत कुछ था यहां। सबसे दिलचस्प था-बैक ग्राउंड म्यूजिक में एपी ढिल्लन और सतिंदर सरताज के गाने। पंजाबी माहौल सा बन गया था यहां। इटालिनो के ठीक नीचे सी-फूड कैफे था। देश-दुनिया के आप चाहें किसी कोने से आए हों, यहां सी-फूड का हर आइटम ऑन डिमांड उपलब्ध था। इनके अतिरिक्त यहां पर सोल फूड कैफे, इन दा कैफे, इको पुछेनी लाला आर्ट कैफे और कॉफी टैम्पल आदि भी बेहतरीन कैफे माने जाते हैं।

 कैफे और लाइव म्यूजिक शो

         गॉड्स ऑन कंट्री किचन कैफे में लाइव म्यूजिक शो करीब से देखने की ख्वाहिश पूरी हुई। तमिल, मलयालम और हिंदी गीतों का संगम था यहां। म्यूजिशियन और सिंगर मलयाली थे। कैफे फुल था। यहां आने वाले ज्यादातर तमिल और मलयाली थे। आर्केस्ट्रा की धुनों, तमिल और मलयाली गानों पर बच्चे-बूढ़े सभी थिरक रहे थे। नान स्टाप म्यूजिक में हिंदी फिल्मों के गीतों के मुखड़े भी गाए जा रहे थे। सबसे दिलचस्प था-गिटार और ड्रम का म्यूजिक कॉम्बिनेशन। बेस और एक्वास्टिक गिटार की जोशीली धुनें दिल को छू रही थीं। गिटारिस्ट युवा थे। उनमें अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन करने का जुनून झलक रहा था। वे अपने साज के साथ खोए हुए थे। समुद्र तट पर हवा में बहती स्वर लहरियों ने एक नया जीवन सा प्रदान कर दिया था। ऐसा नहीं, लाइव म्यूजिक इसी कैफे में था, यहां और भी ऐसे कैफे हैं जो लाइव म्यूजिक का आयोजन करते हैं। यदि आप गाने या कोई साज बजाने का हुनर रखते हैं, तो यहां वह भी अभिलाषा पूरी हो जाती है। म्यूजिक भरपूर मजा लेने के बाद हम रात 12 बजे आर्ट विला पहुंच गए थे।   

पापनाशम समुद्र तट

        वरकला समुद्र तट को पापनाशम समुद्र तट भी कहा जाता है। यहां के कुछ हिस्सों में लोग अपने शवदाह किए गए रिश्तेदारों की राख और अस्थियां समुद्र में प्रवाहित करते हैं। यह करीब-करीब वैसा ही होता है, जैसे उत्तर भारत के लोग शवदाह किए गए रिश्तेदारों की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने जाते हैं। यहां मान्यता है कि समुद्र में राख-अस्थियां विसर्जित करने से जीवत्मा को शांति मिलती है और उसके पाप नष्ट हो जाते हैं। वरकला के नाम को लेकर भी यहां कई मिथक प्रचलित हैं। कहा जाता है कि एक वक्त में तीर्थयात्रियों का एक समूह यहां से गुजरा था। उस वक्त नारद ऋषि यहां थे। यह समूह उनके पास पहुंचा और उन्हें अपने पापों के बारे में बताया। उनसे पापों से मुक्ति का उपाय पूछा। तब, ऋषि नारद ने अपना वल्कलम (पेड़ की छाल से बनी लंगोटी) फेंकी। यह वल्कलम इस सुंदर क्षेत्र में गिरी। मान्यता है कि इसी कारण इस स्थान को वरकला के नाम से जाना जाने लगा। तीर्थयात्रियों के लिए यह "पापनासम" बन गया यानि पापों से मुक्ति का स्थान। नारद ने पापों से उद्धार के लिए यहां प्रार्थना करने का उपदेश भी दिया। वरकला का आस्थावान समाज आज भी इस परंपरा का निर्वाह कर रहा है। तड़के सुबह मंदिर की घंटियां बज जाती हैं। कई जगह प्रार्थना का समस्वर सुनाई देता है। 

  शिवगिरि :  योग और अध्यात्म का संगम

        दक्षिण भारत में वरकला को एक तीर्थस्थल की भी मान्यता प्राप्त है। यहां आत्मज्ञानी संत श्री नारायण गुरु की समाधि स्थित है। नारायण गुरु प्राकृतिक सौंदर्य के प्रेमी थे। उन्होंने शिवगिरी पहाड़ी की चोटी पर 1904 में एक आश्रम बनाया था। वे यहीं रहने लगे थे। आश्रम के चारों ओर उन्होंने पौधे उगाए। पहाड़ी का हरा-भरा किया।एकांत और वनस्पतियों से छायी यह पहाड़ी लोगों का ध्यान आकर्षित करने लगीं। बाद में इसे शिवगिरी मठ कहा जाने लगा। नारायण गुरु “ एक जाति, एक धर्म और एक ईश्वर” की अवधारणा का प्रचार करते थे। उन्होंने 1909 में यहां ज्ञान की देवी मां शारदा के मंदिर की नींव रखी। अप्रैल 1912 में यहां मां शारदा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इस अष्टकोणीय मंदिर को गुरु ने शारदा मठ कहा। इस मंदिर में नैवेद्यम (देवी को भोजन अर्पित करना) या अभिषेकम (मूर्ति पर तेल, घी और इस तरह की चीजें डालना) का प्रचलन नहीं है। यहां भक्त भजन गाकर देवी की पूजा करते हैं। सफेद कमल पर विराजमान सरस्वती की मूर्ति पवित्रता पर खिलने वाले ज्ञान को रेखांकित करती है। गुरु नारायण ने यहां हाशिए पर खड़े लोगों में जीने की हिम्मत पैदा की। उन्हें गले लगाया। योग और अध्यात्म की लहर ने वरकला को खुशहाली से भर दिया। आज यहां के शांत वन में साधना और ध्यान के लिए दक्षिण भारत के लोग खासतौर से आते हैं। यहां गुरु की समाधि पर हर साल 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच विशेष आयोजन होते हैं। इसे शिवगिरी तीर्थदानम् कहा जाता है।

        *****************************************

Ah life!! Every moment writes a story of fun


Varkala beach and sun rays dancing on the ocean waves

         Arabian Sea! Jumping waves. Sun rays dancing on them. Strong gusts of wind. A cliff about a hundred feet high. The sun shining in front. The beach below. Waves several feet high hitting the shores. Dance of aquatic life for miles. A narrow path on the mountain. Proclamation of Jawani Zindabad on the shores. Resorts, cafes and swimming pools painted in beautiful colors. The new shine of the new era. An unmatched combination of art, culture and traditions. Madness of nature lovers. Heaven for food lovers. Live music shows decorated with instruments and sound. It seems that every moment is writing a story of fun. I was not even aware of myself in so many feelings at once. Suddenly these words came out of my lips - Ah! Life!! 
        
        This is the beach of Varkala. About 41 kilometers away from Thiruvananthapuram, the capital of Kerala. The people here also call it Paap Nasham beach. This is a place where the impulse of enjoyment and yoga seems to reflect the conflict of life. We reached here on July 9. We spent the night of July 8 in Alappuzha (Alleppey). We saw waves running like a train on the beach of Alappuzha. It was a very thrilling experience. Especially at night. Open sky and strong waves of the sea crossing their limits. It was a fun mixed with fear. We stayed on the beach till late night. And, in the morning we left for Varkala from Alappuzha. The distance from Alappuzha to Varkala is about 110 kilometers. We did this journey by bus. The bus going to Trivandrum dropped us at Parippalli via Kollam. Varkala is about 12 kilometers from Parippalli. From here, only local bus goes to Varkala Shivagiri. But, it does not have a fixed time. We had to wait here for some time waiting for the bus.

A great model of government education

        It was morning. The voices of children were coming from the school nearby. It was an old government school. The classes were in tin sheds. Every class was full of children. The style of teaching and learning was unique. Wireless loudspeakers were installed in every class. And, microphones in the teacher's ears. The children had mike in their hands. First the children would listen to the teacher. Then they would ask questions. This was a two-way communication in the class. There was no room for doubt. This was not a secondary or degree college. This was a school for children from class one to eight. Children from the village had come here to study. The children had a passion for studying and the teachers had a passion for teaching. This was a great model of government education. I was a stranger to the children and teachers of the school. But, their enthusiastic welcome made my heart happy. The welcome was also in Malayalam. The process of teaching and learning had stopped for a few moments. This experience was unique for me. I feel, if the doors of the heart are open and everyone has the feeling of seeing oneself, then anyone can be one's own. Then country, dress, language, civilization and culture never become a barrier. It is the narrowness of the heart and mind that makes us low-level. They draw lines of discrimination. They restrict our existence to boundaries. And, the existence confined to boundaries loses the ability to connect with the vast. Growth and expansion stops there. With these thoughts, I was now preparing for the next step.

Nature's pleasing adornment

        The local bus to Varkala had arrived. An old bus with open windows. No windscreen and no glass on the windows. Our bus was passing through the Shivagiri hills from Parippalli to Varkala. We were mesmerized by nature's pleasing adornment from the open windows. Excessive joy was natural. Forest-covered hills and the bus going round and round. Somewhere trees and plants shining in the bright sun and somewhere clouds swirling. It was a picturesque journey. The monsoon had played a melody of Rasa-rang in nature. It felt like meditation in the green, calm and happy environment. The weather was hot. It was humid. But the fresh air from the open windows of the bus was making it pleasant. Most of the people in the bus were working rural women. Everyone spoke the same language - Malayalam. This was a glimpse of the rural life of Kerala. Labor and struggle were visible on their faces and clothes. The simplicity shining on innocent faces had me spellbound. I was seeing a different world in my own country. After a journey of about half an hour, we were in Varkala.


Salutations to the land of Varkala!

        Drizzling rain. Pleasant weather. Small hills. Beautiful roads. Footpaths on both sides. Busy railway station. Helpful people. Faithful society. A movie was playing in front of our eyes. Our stay in Varkala was in Art Villa on the beach. It was about three kilometers away from the bus station. We wanted to see Varkala closely. Therefore, instead of taking an auto, we started walking towards Art Villa. The artistry of nature was touching our hearts. Sometimes our feet would freeze. Theatre was in the veins of this place. Every day there were events of Malayali culture. Passing through the hills up and down and winding lanes, we reached Art Villa. It was painted in the cultural colors of Kerala. There was a beautiful library. And, amazing peace. The flowers blooming in the garden were smiling. It seemed as if they were communicating silently. The paintings on the walls were telling a story. It was afternoon. The weather had become cool due to the rain. The sun and the clouds were playing hide and seek in the sky. Generally, Varkala remains drenched in rain in June-July. Once the rain starts here, it continues for at least fifteen days. The city comes to a standstill. The beach becomes deserted of tourists. But, from October to March, Varkala's blue sky, silver shining sea and pleasant weather become a tourist destination.

Amazing view of Arabian Sea

        Till now we had been seeing Arabian Sea in Kozhikode, Vypor, Kochi and Alappuzha. Every beach had its own beauty. But, Varkala beach was different from all these. I reached the beach in the afternoon. We were on a high and wide rock and the beach was about 100-150 feet below. This rock was like a hill. There was no way to go down. There was a narrow four kilometer long dirt road along the rock. On one side of the road was the sea and on the other side were resorts, hotels and cafes. From here, the play of the waves of the sea could be seen. The speed of the waves seemed to be 40-50 km per hour. We were watching the whirlwind of waves hitting the shores from the narrow road. The rays of the sun were dancing on the rushing waves. The colors of the sun were changing like the colors of life. The dance of aquatic life was getting into my eyes. The experience of seeing the sea and the sun together from a height was amazing. The sea and the sun were shining with their ultimate beauty. The thoughtless mind was not ready to listen or understand anything. In a human life, this was the union of fire and water. The union of our own sources of energy. The qualities and characteristics are opposite, yet life goes on because of these. It is the attraction of “opposites” that keeps each other together. This is also a verse of the conflict of life. When conflict ends, life ends. Creation happens from conflict. And, destruction happens from conflict. My mind had become a little philosophical between the sea and the sun. The words of Saint Kabir were awakened in my mind. He used to say about the conflict of life-world-

चलती चक्की देखकर दिया कबीरा रोय।
दो पाटन के बीच में साबुत बचा  कोय॥


Varkala beach and amazing sunset

        It was evening while roaming on the beach. Now the crowd had started increasing on the narrow path of the beach. It was sunset time. If the sky is clear, then watching the sun set every moment from the beach creates excitement. The cafes and restaurants built on the sea shore used to light up in the evening. Most of the cafes were giving the feel of the western world. Every cafe was very beautiful. It was very difficult to decide which one should be called the most beautiful. At the time of sunset, all the seats on the second floor of the cafe/restaurant were almost full. People's eyes were fixed on the setting sun with sips of tea and snacks. The rays of the sun falling on the sea were making the waves look golden. Here the sun seemed to be merging into the sea. It is impossible for me to express the union of the setting sun and the sea in words. On one side the sun was setting and on the other side the beach of Varkala was becoming lively. The market on the sea shore was lit up with colorful lights. There was excitement everywhere. People were laughing and playing and were in a mood of entertainment.
       My evening was spent in Darjeeling Cafe - with tea. It was from here that we saw the sunset. Tables with huge dream catchers and candlelight. People sitting in pairs. Vast sea in front. Lighting and music in the background. Songs of Ed Sheeran, Enrique Iglesias, Bryan Adams, Mark Ambar, Coldplay and Dua Lipa. Music had me hooked. It seemed as if someone was playing my playlist. I had lost the sense of time. This evening was very fun. There was a long list of non-veg and veg food here. But, I had to reach Cafe Nomad for fresh fruits and juice. It is in North Cliff. We spent about an hour in this cafe. The Indian and continental dishes here were excellent. There were also plenty of opportunities for romantic mood. Decorated with panoramic views of nature, this cafe was also a good place to enjoy the sea breeze. This cafe is quite famous for its Buddha bowls, charcoal grilled fish and prawns with butter. I had chosen Cafe Italiano for dinner. The sea view, wonderful food and great atmosphere, all three were present here. Blue-white lights, beautiful paintings and Lord Buddha's statue in the background, vegetarian organic food, there was a lot for me here. The most interesting thing was the songs of AP Dhillon and Satinder Sartaj in the background music. It had a Punjabi atmosphere here. There was a seafood cafe right below Italiano. No matter which corner of the country or the world you came from, every item of seafood was available on demand here. Apart from these, Soul Food Cafe, In Da Cafe, Echo Puchheni Lala Art Cafe and Coffee Temple etc. are also considered to be the best cafes here.


Cafe and live music show

        The desire to see a live music show up close at God's Own Country Kitchen in Varkala was fulfilled. There was a confluence of Tamil, Malayalam and Hindi songs here. The musicians and singers were Malayalis. The cafe was full. Most of the visitors here were Tamils ​​and Malayalis. Everyone, young and old, were dancing to the Tamil and Malayalam songs on the tunes of the orchestra. The opening lines of Hindi film songs were also being sung in non-stop music. The most interesting thing was the music combination of guitar and drums. The passionate tunes of bass and acoustic guitar were touching the heart. The guitarists were young. They had the passion to show their talent to the best of their abilities. They were lost in their instruments. The sound waves flowing in the air on the beach had given it a new life. It is not that live music was only in this cafe, there are other cafes here that organize live music. If you have the talent of singing or playing an instrument, then that desire is also fulfilled here. After enjoying the music to our heart's content, we reached Art Villa by 12 midnight.


Papanasam Beach

    Varkala beach is also known as Papanasam beach. In some parts of this place, people immerse the ashes and bones of their cremated relatives in the sea. This is almost similar to the way people in North India go to immerse the ashes of their cremated relatives in the Ganges. It is believed here that immersing ashes and bones in the sea gives peace to the soul and destroys its sins. There are many myths prevalent here regarding the name of Varkala. It is said that once upon a time a group of pilgrims passed through here. Sage Narada was here at that time. This group approached him and told him about their sins. They asked him the solution to get rid of sins. Then, Sage Narada threw his valkalam (loincloth made of tree bark). This valkalam fell in this beautiful area. It is believed that due to this reason this place came to be known as Varkala. For pilgrims, this became "Papanasam" i.e. a place of salvation from sins. Narada also preached to pray here for salvation from sins. The devout community of Varkala is still following this tradition. Early in the morning, the temple bells ring. The chorus of prayers can be heard at many places.



Shivagiri: A confluence of yoga and spirituality

Varkala is also recognized as a pilgrimage site in South India. The Samadhi of enlightened saint Shri Narayan Guru is situated here. Narayan Guru was a lover of natural beauty. He built an ashram on the top of Shivagiri hill in 1904. He started living here. He grew plants around the ashram. He made the hill green. This hill covered with solitude and vegetation started attracting the attention of people. Later it came to be known as Shivagiri Math. Narayan Guru used to preach the concept of "one caste, one religion and one God". He laid the foundation of the temple of Maa Sharada, the goddess of knowledge, here in 1909. The idol of Maa Sharada was consecrated here in April 1912. Guru called this octagonal temple Sharada Math. Naivedayam (offering food to the goddess) or Abhishekam (pouring oil, ghee and such things on the idol) is not prevalent in this temple. Here devotees worship the goddess by singing hymns. The idol of Saraswati seated on a white lotus underlines the knowledge that blossoms on purity. Guru Narayana inspired the marginalized people here to live. He embraced them. The wave of yoga and spirituality filled Varkala with prosperity. Today, people from South India especially come here for sadhana and meditation in the peaceful forest. Special events are held here every year between 30 December and 1 January at the samadhi of the Guru. This is called Shivagiri Teerthdanam.
                                                    **********************************
        

No comments:

Post a Comment

जुनून से सुकून तक उन्मुक्त जीवन का महासागर

कन्याकुमारी : सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का समृद्ध संसार, रहस्य और रोमांच से भर देता है तीन सागरों का मिलन विवेकानंद रॉक मेमोरियल       ...