दुनिया के सबसे धनी मंदिर पद्मनाभस्वामी में झलकता है केरल और द्रविड़ शैली का आश्चर्यचकित करने वाला वास्तु शिल्प
हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती,
स्वयं प्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती
अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ़- प्रतिज्ञ सोच लो,
प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो।
सपूत मातृभूमि के- रुको न शूर साहसी !
अराति सैन्य सिंधु में, सुबाड़वाग्नि से जलो,
प्रवीर हो जयी बनो, बढ़े चलो, बढ़े चलो।
- पंडित जयशंकर प्रसाद
यह गीत आज मुझमें नई ऊर्जा का संचार कर रहा था। यह हिम्मत और हौसले का एक आगााज था। एक आंतरिक आह्वान। जोश और जज्बे को बरकरार रखने का। क्योंकि, उत्साहहीन जीवन उद्देश्यहीन हो जाता है और उद्देश्यहीन जीवन उदासी की चादर ओढ़ लेता है। संदेह और संकोच खुद पर भरोसे को निगल जाते हैं। फिर हौसले के लिए जगह बचती ही कहां है ? उड़ान तो हौसले के पंखों से ही होती है। और, हौसले को ताकत देते हैं-विचार, परिवेश और सपने। यही तय करते हैं हमारा पाथेय। और, इन्ही से मिलती है निरंतर आगे बढ़ने की सामर्थ्य।
मेरे भीतर एक अंतर्संवाद चल रहा था-कभी भी हालात से हार न मानने का। हालात चाहें कितने ही जटिल क्यों न हों, लेकिन बिना डरे, बिना थके और बिना रुके बढ़ते रहना ही जिंदगी है। मुझे मेरी नई मंजिल पुकार रही थी। और, यह मंजिल थी-तिरुवनन्तपुरम्। केरल की राजधानी। देवताओं की नगरी। शिक्षा, शोध, साहित्य, कला और संस्कृति का बेमिसाल संगम। आस्था और परंपराओं का जीवन दर्शन। हरियाली के बीच खुशहाली। श्रम साध्य जीवन। भगवान विष्णु का विश्रामस्थल। तमिल-मलयालम का मेल। अचंभित कर देने वाला वास्तु शिल्प। कदम-कदम पर चित्रकारी। इतिहास की अनगिनत गाथाएं। संभावनाओं से भरे इस शहर में हर किसी के लिए कुछ न कुछ था।
वरकला से विदाई, त्रिवेंद्रम में प्रवेश
वरकला की रात बहुत दिलचस्प रही थी। सुनहरे सपने मेरी आंखों में तैरते रहे थे। नींद तो कमाल की थी ही, उससे भी ज्यादा कमाल की थी-सुबह। पांच बजे आंख खुल गई थी। दिन निकल आया था। नीरवता के बीच परिंदें चहचहा रहे थे। शीतल पवन भोर के राग गुनगुना रही थी। रिसोर्ट्स में योगा क्लासेज चल रहे थे। मंदिरों में घंटियां बज रहे थीं। प्रार्थना के समवेत स्वर देवस्थल का एहसास करा रहे थे। प्रकृति के प्रति अगा प्रेम ने मुझे भावुक कर दिया था। प्रभात में मेरी यह एक अंतर्यात्रा थी। मैं वरकला से विदा हो रहा था। सूर्य की लालिमा व्योम पर छा रही थी। वरकला रेलवे स्टेशन पर रौनक थी। यहां एक के बाद एक ट्रेन गुजर रही थीं। यह दक्षिण का काफी व्यस्त रेलवे स्टेशन है। तिरुवनन्तपुरम यानि त्रिवेंद्रम यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर है। वहां के लिए जाने वाली ट्रेनें यहीं से होकर गुजरती हैं।
सुबह
आठ बजे मेरी ट्रेन थी-कन्याकुमारी एक्सप्रेस। इसी ट्रेन से मैं सुबह करीब नौ बजे त्रिवेंद्रम
पहुंचा था। यह दक्षिण भारत का काफी व्यस्त रेलवे स्टेशन तो था ही, पर बहुत व्यवस्थित।
केरल की चित्रकारी से सजा स्टेशन परिसर। बाहर निकलते ही दक्षिण की वास्तुकला को प्रतिबिम्बित
करता मंदिर। चौड़ी-खुली सड़कें। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू जैसी भीड़-भाड़ या ट्रैफिक जाम
जैसी समस्या से मुक्त शहर। मेरा आशियाना था- उत्रादरम् टॉवर। यह केरल यूनिवर्सिटी रोड
पर है। यह एक अपार्टमेंट था। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस। मेरे लिए एक रूम आरक्षित
था। साथ में एक किचन भी। अपार्टमेंट के चारों ओर पेड़ और गार्डन थे। आतिथ्य सत्कार ने
मन खुश कर दिया था। त्रिवेंद्रम का सबसे बड़ा आकर्षण है-पद्मनाभस्वामी मंदिर। यह यहां से करीब
दो किलोमीटर दूर था। मंदिर में प्रवेश के सीमित घंटे होते हैं। नियम-प्रक्रिया और परंपरा
को अपनाने के लिहाज से आज पद्मनाभस्वामी के दर्शन या मंदिर में प्रवेश मुश्किल था।
हमारे लिए सबसे अच्छा विकल्प था-त्रिवेंद्रम शहर घूमना।
सदाबहार शहर, तमिल-मलयालम का मेल
हम फिर लौटते हैं-त्रिवेंद्रम
शहर की ओर। कई अर्थों में यह पेड़ों की सैर करने वाला शहर सा लग रहा था। हर रास्ते पर
सड़क के दोनों ओर पेड़-पौधे नजर आ रहे थे। तिराहों और चौराहों पर बने पार्क हरे-भरे पौधों
और फूलों का श्रृंगार सा किए हुए थे। पलायम के जिस इलाके में हम घूम रहे थे, वहां तमिल
और मलयालम बोलने वाले लोग ही नजर आ रहे थे। मुझे यह तमिल और मलयालम का एक घालमेल सा
लग रहा था। यह तय करने में काफी कठिनाई थी कि कौन तमिल है और कौन मलयाली? हिंदी बोलने
वाला कोई नहीं था। हां, कुछ लोग अंग्रेजी समझ ले रहे थे। लेकिन, मदद करने को हर कोई
राजी था। मुझे पलायम से ईस्ट फोर्ट जाना था। इसी के पास में ही पद्मनाभ स्वामी का मंदिर
है और पास में ही अच्छा मार्केट भी। मुझे बस से सफर करना था। लेकिन, बस रूट के बारे
में जानकारी जुटाने में काफी कठिनाई हो रही थी। लोकल बस के इंतजार में खड़ी एक महिला
ने मेरी काफी मदद की। उनका नाम था-एकांतिका। वह अंग्रेजी समझती थीं। उन्होंने ही हमें
ईस्ट फोर्ट, नेपियर म्यूजियम, पद्मनाभम स्वामी मंदिर और कोवलम् जाने का रोड मैप समझाया
था। वह बस में ईस्ट फोर्ट तक हमारे साथ गई थीं। ईस्ट फोर्ट के पास ही श्री पद्मनाभस्वामी का मंदिर था। लोकल बस में सफर और पैदल घूमते-घूमते रात हो गई थी। हमने बाहर से ही पद्मनाभ स्वामी मंदिर को देखा। कुछ समय वहां बने सरोवर के पास बिताया। गुजराती और मराठी लोगों का ग्रुप अपनी देशज परंपरा में मंदिर के समक्ष शीश नवा रहा था। हम पद्मनाभस्वामी
के अगले दिन दर्शन करने के विचार के साथ हम उत्रादरम् टॉवर लौट आए थे।
एक तरफ समुद्र तट और दूसरी तरफ पश्चिमी घाट में पहाड़ियों का अद्भुत नैसर्गिक सौंदर्य। इन अमूल्य प्राकृतिक निधियों के मध्य स्थित-पद्मनाभ स्वामी मंदिर। केरल और द्रविड़ शैली का अद्भुत वास्तुशिल्प। मंदिर के निर्माण में महीन कारीगरी। सब कुछ आश्चर्यचकित कर देने वाला था। हम उत्रादरम टावर से मंदिर के लिए जब निकले थे, तब बारिश हो रही थी। इच्छा तो थी भगवान विष्णु के निर्माल्य दर्शन करने की। इसका समय सुबह 3.45 बजे से 4.45 बजे तक रहता है लेकिन बारिश हमारा रास्ते रोके खड़े हुए थी। अंतत: हम सुबह पांच बजे बारिश में ही मंदिर की ओर चल पड़े थे। क्योंकि, मंदिर में प्रवेश का दूसरा समय सुबह 6.30 से 7 बजे तक रहता है। मुंडू या धोती पहन कर ही मंदिर में प्रवेश का नियम है। किसी भी तरह की टी-शर्ट या कमीज पहन कर प्रवेश की अनुमति नहीं है। हमें मंदिर के पूर्वी द्वार से प्रवेश करना था। यहीं पर सफेद धोती और गमछा हमने खरीदा।
मंदिर का सौंदर्य और वास्तु शिल्प
मंदिर का गोपुरम द्रविड़ शैली में बना हुआ है। गोपुरम कलाकृतियों से सुसज्जित है। पत्थर और कांसे पर की गई महीन नक्काशी आश्चर्य से भर देती है। मंदिर का परिसर बहुत विशाल है जो कि सात मंजिला ऊंचा है। मंदिर के अंदरूनी हिस्सों में सुंदर चित्र और भीति चित्र उकेरे गए हैं। इनमें से कुछ चित्र भगवान विष्णु की लेटी हुई मुद्रा, नरसिम्ह स्वामी (आधा सिंह, आधा नर जो भगवान विष्णु का रूप है), भगवान गणपति और गज लक्ष्मी की छवियां हैं। मंदिर का ध्वज स्तंभ लगभग 80 फीट ऊंचा है जिसे स्वर्ण लेपित तांबे की चादरों से ढंका गया है। इस मंदिर में कुछ रोचक ढांचे भी है जो बालि पीडा मंडपम और मुख मंडपम के रूप में हैं। यह बड़े हॉल हैं जिन्हें विभिन्न हिंदू देवताओं की सुंदर कलाकृतियों से सजाया गया है। एक और ढांचा जो हमारा सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रहा था, वह था वह नवग्रह मंडप। इसकी छत पर नव ग्रह की आकृतियां दिखाई दे रही थीं।
खास बात यह कि मंदिर के गर्भ ग्रह में विराजित
पद्मनाभ स्वामी की मूर्ति अलग-अलग दरवाजों से देखी जा सकती हैं। जैसे, मंदिर के पहले
दरवाजे से भगवान की मूर्ति का सिर और सीना दिखता है और दूसरे दरवाजे से हाथ। तीसरे
दरवाजे से उनके पैर देखे जा सकते हैं। मंदिर के पूर्वी हिस्से से लेकर गर्भगृह तक एक
बड़ा गलियारा है जिसमें 365 और एक तिहाई कलाशिल्प वाले ग्रेनाइट पत्थर के खंबे हैं
जिनमें सुंदर नक्काशी की गई है। पास ही सरोवर भी है जो 'पद्मतीर्थ कुलम' के नाम से
जाना जाता है। पूरब की तरफ मुख्य प्रवेश द्वार के नीचे एक नाट्यशाला है। यहां मलयालम
महीने मीनम और तुलम के दौरान कथकली व केरल की शास्त्रीय कला का प्रदर्शन होता है।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर
का इतिहास 8वीं सदी से मिलता है। यह भगवान विष्णु के 108 पवित्र मंदिरों में एक है जिसे भारत
का दिव्य देसम भी कहते हैं। दिव्य देसम भगवान विष्णु का सबसे पवित्र निवास स्थान है
जिसका उल्लेख तमिल संतों ने अपनी पांडुलिपियों में किया है। इस मंदिर के देव भगवान
विष्णु हैं जो भुजंग सर्प अनंत पर लेटे हुए हैं। त्रावणकोर के प्रसिद्ध राजा मार्तंड
वर्मा ने इस मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य कराया था। सन 1750 में उन्होंने त्रावणकोर
राज्य भगवान पद्मनाभ को समर्पित कर दिया था। उनकी घोषणा थी कि राज परिवार भगवान की
ओर से राज्य का शासन करेगा। वे स्वयं और उनके वंशज राज्य की सेवा पद्मनाभ के दास या
सेवक के रूप में करेंगे। तब से, त्रावणकोर के प्रत्येक राजा के नाम से पहले पद्मनाभ
दास पुकारा जाता है। पद्मनाभस्वामी को त्रावणकोर राज्य द्वारा दिए गए दान को त्रिपड़ीदानम
कहा जाता है। उन्होंने इस मंदिर में मुरजपम और भद्र दीपम त्यौहारों की शुरुआत की थी।
मुरजपम का अर्थ है- मंत्रोच्चार के साथ प्रार्थना करना। आज यह दुनिया का सबसे अमीर मंदिर
माना जाता है। इस मंदिर के खजाने में हीरे, सोने के गहने और सोने की मूर्तियां भरी हुई हैं। कुल सात तिजोरियां हैं जिनमें से सिर्फ छह तिजोरियां खोली जा सकी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर की 6 तिजोरियों में अब तक 1,32,000 करोड़ की संपत्ति मिल चुकी है। गर्भग्रह में विराजित
भगवान विष्णु की सोने की विशाल मूर्ति की कीमत लगभग 500 करोड़ रुपए आंकी गई है। इतिहासकार
मानते हैं कि मंदिर में रखे खजाने की कुल कीमत एक ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो सकती
है। बहरहाल, हमने पद्मनाभ मंदिर के साथ-साथ अन्य कई स्थानों का भी दिन भ्रमण किया था। इनमें
से निम्न प्रमुख थे।
देश का पहला डिजिटल गार्डन
सुबह करीब 10.30 बजे थे। हम पैदल ही उत्रादरम् टावर से यूनिवर्सिटी रोड पर आ गए थे। यहां से केरल यूनिवर्सिटी करीब डेढ़ किलोमीटर दूर थी। यूनिवर्सिटी कैम्पस काफी बड़ा और पुराना है। हमें यहां सबसे ज्यादा आकर्षित किया-डिजिटल गॉर्डन ने। एक ऐसा गॉर्डन, जिसका हर पौधा क्यूआर कोड से लैस था। मोबाइल फोन पर पौधे के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही उसका पूरा डेटा एक पल में हाजिर था। पौधे के जीनोम, उपयोग और विविधता का अद्भुत संयोजन हैरान कर देने वाला था। यूनिवर्सिटी के वनस्पति विज्ञान विभाग के निदेशक प्रोफेसर डा. ए गंगाप्रसाद के मुताबिक, अब तक पुष्प-पौधों की 250 से अधिक प्रजातियों का डाटाबेस संकलित किया जा चुका है। डाटा कोडिंग का काम जारी रखने के साथ नए महत्वपूर्ण स्थानों पर डिजिटल गॉर्डन बनाने की प्लानिंग भी चल रही है। डा. प्रसाद कहते हैं, यूनिवर्सिटी ने सबसे तिरुवनंतपुरम के कनकक्कुन्नू पैलेस में डिजिटल गार्डन पर प्रयोग किया था। अब केरल राजभवन, केरल विधानसभा, यूनिवर्सिटी कैम्पस, केरल लोकसेवा आयोग और एर्नाकुलम के महाराजा कॉलेज में भी डिजिटल गार्डन बनाया गया है। यह देश की पहली यूनिवर्सिटी है जिसने पहला डिजिटल गार्डन बनाया है। पौधों में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति केरल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर स्वतंत्र रूप से पौधों की विविधता बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। वेबसाइट का लिंक है-https://www.keralauniversity.ac.in/digital_garden/home

नेपियर संग्रहालय : त्रावणकोर के महाराजा ने इसे 1855 में
स्थापित किया था। यह भारत के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है। इसे ब्रिटिश भारत
के एक लोकप्रिय अंग्रेज वास्तुकार रॉबर्ट फेलो चिशोलम (1840-1915) ने डिजाइन किया था।
1874 में संग्रहालय की पुरानी इमारत को गिरा दिया गया था। इसकी जगह एक नई इमारत की
नींव रखी गई, जिसका नाम मद्रास प्रेसीडेंसी के गवर्नर लॉर्ड नेपियर के नाम पर रखा गया।
गॉथिक मीनारों, छत और अनूठी सजावट वाली यह 120 साल पुरानी इमारत अब त्रिवेंद्रम में
एक मील का पत्थर है।
कोयिक्कल पैलेस : 17वीं शताब्दी के दौरान बना कोयिक्कल पैलेस वेनाड के शाही परिवार का आधिकारिक निवास था। दो मंजिला महल पारंपरिक नालुकेट्टू शैली में (विशिष्ट केरल वास्तुकला) है, जिसमें तिरछी नुकीली छतें और एक आंतरिक आंगन है। आज, महल में दो संग्रहालय हैं, जिनमें लोककथाओं और मुद्राशास्त्र के अनमोल नमूने प्रदर्शित हैं। लोककथा संग्रहालय में केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित है जिसमें घरेलू बर्तन, व्यावसायिक उपकरण, लोक कला मॉडल, संगीत वाद्ययंत्र, अन्य दुर्लभ लेख और बहुत कुछ शामिल हैं। मुद्राशास्त्र संग्रहालय में दुर्लभ प्राचीन सिक्के, बाट और मुहरें, बैज और बहुत कुछ का विस्तृत संग्रह है।
कुथिरामलिका पैलेस संग्रहालय : ईस्ट फोर्ट के पास ही कुथिरमलिका या पुथेनमलिका महल है। इसका निर्माण महाराजा स्वाति थिरुनल बलराम वर्मा ने 1840 के दशक में कराया था। यह महल पारंपरिक त्रावणकोर शैली की वास्तुकला के बहुत कम बचे हुए नमूनों का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिसमें उत्तम लकड़ी का भी उपयोग किया गया है। अब इसे एक संग्रहालय में बदल दिया गया है। दरअसल, कुथिरा मलिका ' शब्द का शाब्दिक अर्थ है 'घोड़ों का महल', और इसका नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि इस शानदार संरचना की दक्षिणी छत को सहारा देने वाले खंभों पर 122 घोड़े सजे हुए हैं। महल में भारत की कई पारंपरिक कलाएँ संरक्षित हैं, खास तौर पर दक्षिण की। यहां शाही परिवार की पेंटिंग और कई अन्य अमूल्य संग्रह भी हैं।
त्रिवेंद्रम से तिरुवनंतपुरम् : ब्रिटिश शासकों ने इस शहर को त्रिवेंद्रम नाम दिया था। देश की आजादी के बाद से नब्बे के दशक तक इसे त्रिवेंद्रम ही कहा जाता रहा। लेकिन, 1991 में सरकार ने इसका नाम तिरुवनंतपुरम कर दिया। यह नाम मलयालम शब्द थिरु-अनंत-पुरम से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है 'भगवान अनंत का शहर'। और, अनंत वह सर्प है जिस पर भगवान पद्मनाभ (भगवान विष्णु का एक रूप) लेटे हुए हैं।
*********************************
Thiruvananthapuram: A unique confluence of art, culture, faith and natural beauty
The world's richest temple Padmanabhaswamy reflects the astonishing architecture of Kerala and Dravidian style
हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती,
स्वयं प्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती
अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ़- प्रतिज्ञ सोच लो,
प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो।
असंख्य कीर्ति-रश्मियां विकीर्ण दिव्य दाह-सी,
सपूत मातृभूमि के- रुको न शूर साहसी !
अराति सैन्य सिंधु में, सुबाड़वाग्नि से जलो,
प्रवीर हो जयी बनो, बढ़े चलो, बढ़े चलो।
- पंडित जयशंकर प्रसाद
This song was infusing new energy in me today. It was the beginning of courage and determination. An inner call. To maintain enthusiasm and passion. Because, a life without enthusiasm becomes aimless and a life without purpose is covered with a blanket of sadness. Doubt and hesitation swallow up self-confidence. Then where is the space left for courage? Flight is possible only with the wings of courage. And, courage is given strength by thoughts, environment and dreams. These are what determine our path. And, these are what give us the strength to keep moving ahead.
An internal dialogue was going on inside me- to never give up in the face of circumstances. No matter how complex the circumstances are, but life is to keep moving forward without fear, without getting tired and without stopping. My new destination was calling me. And, this destination was- Thiruvananthapuram. The capital of Kerala. The city of Gods. An unmatched amalgamation of education, research, literature, art and culture. A life philosophy of faith and traditions. Happiness amidst greenery. A life achieved through hard work. The resting place of Lord Vishnu. A blend of Tamil and Malayalam. Amazing architecture. Paintings at every step. Countless tales of history. This city full of possibilities had something for everyone.
Farewell from Varkala, entry into Trivandrum
The night at Varkala was very interesting. Golden dreams kept floating in my eyes. The sleep was wonderful, but even more wonderful was the morning. I woke up at five o'clock. The day had dawned. Birds were chirping amidst the silence. The cool breeze was humming the dawn's melody. Yoga classes were going on in the resorts. Bells were ringing in the temples. The chorus of prayers was giving the feeling of being in a holy place. The unfathomable love for nature had made me emotional. This was my inner journey in the morning. I was leaving Varkala. The redness of the sun was spreading across the sky. There was a buzz at the Varkala railway station. Trains were passing through here one after the other. This is a very busy railway station in the south. Thiruvananthapuram i.e. Trivandrum is about 40 kilometers away from here. Trains going there pass through here.
My train was at 8 am- Kanyakumari Express. I reached Trivandrum by this train at around 9 am. It was a very busy railway station in South India, but very well organised. The station premises were decorated with Kerala paintings. As soon as we stepped out, we saw a temple reflecting the architecture of the South. Wide open roads. A city free from problems like crowd or traffic jam like Delhi, Mumbai and Bengaluru. My home was Uthradaram Tower. It is on Kerala University Road. It was an apartment. Equipped with ultra-modern facilities. A room was reserved for me. Along with it, a kitchen too. There were trees and gardens all around the apartment. The hospitality made me happy. The biggest attraction of Trivandrum is the Padmanabhaswamy Temple. It was about two kilometres away from here. The temple has limited entry hours. In view of following the rules, procedures and traditions, it was difficult to visit Padmanabhaswamy or enter the temple today. The best option for us was to roam around Trivandrum city.
Evergreen city, a blend of Tamil-Malayalam
We return to Trivandrum city. In many ways, it seemed like a city of trees. Trees and plants were seen on both sides of every road. The parks built on the crossroads and intersections were decorated with lush green plants and flowers. In the area of Palayam where we were roaming, only people speaking Tamil and Malayalam were seen. To me it seemed like a mixture of Tamil and Malayalam. It was quite difficult to decide who was Tamil and who was Malayali? There was no one who spoke Hindi. Yes, some people understood English. But, everyone was ready to help. I had to go from Palayam to East Fort. There is a temple of Padmanabha Swamy near it and a good market is also nearby. I had to travel by bus. But, it was quite difficult to gather information about the bus route. A woman standing waiting for the local bus helped me a lot. Her name was Ekantika. She understood English. She explained us the road map to East Fort, Napier Museum, Padmanabha Swamy Temple and Kovalam. She accompanied us in the bus to East Fort. Near East Fort was the temple of Lord Vishnu, Padmanabha Swamy. It was late in the night while travelling in the local bus and on foot. We returned to Uthradaram Tower the next day with the intention of visiting Padmanabha Swamy.
Darshan of Lord Vishnu meditating on Shesh Shaiya
On one side the beach and on the other side the amazing natural beauty of the hills in the Western Ghats. Situated in the middle of these priceless natural treasures - Padmanabha Swamy Temple. Amazing architecture of Kerala and Dravidian style. Fine craftsmanship in the construction of the temple. Everything was surprising. When we left for the temple from Uthradaram Tower, it was raining. We wanted to have Nirmal Darshan of Lord Vishnu. Its time is from 3.45 am to 4.45 am but the rain was blocking our way. Finally, we started towards the temple in the rain at 5 am. Because, the second time to enter the temple is from 6.30 am to 7 am. There is a rule to enter the temple only wearing Mundu or Dhoti. Entry wearing any kind of T-shirt or shirt is not allowed. We had to enter from the eastern gate of the temple. We bought white dhoti and towel here. As soon as I entered the temple in new clothes, my mind was filled with the joy of spirituality. The corridors of the temple, the architecture and the soft echoing sound of Lord Vishnu's Sahasranama were ecstatic. Suddenly my eyes closed. It was a speechless experience - of my spiritual life. In a few moments we were in the sanctum sanctorum. Nearly 18 feet long gold statue of Lord Vishnu. In a meditative pose and resting on the Shesh Shaiya. Emerging from his navel was a lotus flower. And, seated on this lotus was Lord Brahma, the creator of the universe. 12008 Shaligrams. This was the moment of entry inside the mind. Divine light of supreme peace. My body and mind were overwhelmed.
This is the beauty and architecture of Padmanabha Swamy Temple
The gopuram of the temple is built in Dravidian style. The gopuram is adorned with artifacts. The fine carvings done on stone and bronze fill one with wonder. The temple complex is very huge which is seven storeys high. Beautiful paintings and murals are engraved in the interiors of the temple. Some of these paintings are images of Lord Vishnu in a reclining posture, Narasimha Swamy (half lion, half man which is the form of Lord Vishnu), Lord Ganapati and Gaja Lakshmi. The flag pillar of the temple is about 80 feet high which is covered with gold coated copper sheets. This temple also has some interesting structures which are in the form of Bali Peeda Mandapam and Mukha Mandapam. These are large halls decorated with beautiful sculptures of various Hindu deities. Another structure that caught our attention was the Navgraha Mandapa. The figures of the nine planets were visible on its roof.
The special thing is that the idol of Padmanabha Swamy seated in the sanctum sanctorum of the temple can be seen from different doors. For example, the head and chest of the idol of the Lord can be seen from the first door of the temple and the hands from the second door. His feet can be seen from the third door. There is a large corridor from the eastern side of the temple to the sanctum sanctorum which has 365 and a third artistic granite stone pillars with beautiful carvings. There is also a lake nearby which is known as 'Padmatheertha Kulam'. There is a theatre below the main entrance on the eastern side. Kathakali and classical art of Kerala are performed here during the Malayalam months Meenam and Tulam.
The richest temple in the world
The history of Sri Padmanabhaswamy temple dates back to the 8th century. It is one of the 108 holy temples of Vishnu also known as Divya Desam of India. Divya Desam is the most sacred abode of Lord Vishnu which has been mentioned by Tamil saints in their manuscripts. The deity of this temple is Lord Vishnu who is reclining on the serpent Ananta. The famous king of Travancore Marthanda Varma got this temple rebuilt. In the year 1750, he dedicated the Travancore state to Lord Padmanabha. His declaration was that the royal family will rule the state on behalf of the Lord. He himself and his descendants will serve the state as the slaves or servants of Padmanabha. Since then, every king of Travancore is called Padmanabha Das before his name. The donation given by the Travancore state to Padmanabhaswamy is called Tripadidanam. He started the Murajpam and Bhadra Deepam festivals in this temple. Murajpam means to pray with chanting. It is considered to be the richest temple in the world. The treasure of this temple includes diamonds, gold jewelry and gold statues. According to a report, wealth worth Rs 1,32,000 crore has been found so far in the 6 vaults of the temple. The cost of the huge gold statue of Lord Vishnu seated in the sanctum sanctorum has been estimated to be around Rs 500 crore. Historians believe that the total value of the treasure kept in the temple can be more than one trillion dollars. We visited many other places along with the Padmanabha temple during the day. The following were the main ones.
The country's first digital garden
It was around 10.30 in the morning. We had come on foot from Uthradaram Tower to University Road. Kerala University was about one and a half kilometres away from here. The university campus is quite big and old. What attracted us the most here was the digital garden. A garden in which every plant was equipped with a QR code. As soon as the QR code of the plant was scanned on the mobile phone, its entire data was available in a moment. The wonderful combination of the plant's genome, use and diversity was astonishing. According to Professor Dr. A Gangaprasad, Director of the University's Botany Department, a database of more than 250 species of flowering plants has been compiled so far. The university first experimented on a digital garden in Kanakakkunnu Palace in Thiruvananthapuram. Now digital gardens have been created in Kerala Raj Bhavan, Kerala Legislative Assembly, University Campus, Kerala Public Service Commission and Maharaja College in Ernakulam. This is the first university in the country to create the first digital garden. Anyone interested in plants can freely access information about the diversity of plants on the Kerala University website. The website link is - https://www.keralauniversity.ac.in/digital_garden/home
Napier Museum: Established in 1855 by the Maharaja of Travancore, it is one of the oldest museums in India. It was designed by Robert Fellows Chisholm (1840-1915), a popular English architect of British India. The old museum building was demolished in 1874. It was replaced by a new building, named after Lord Napier, the governor of Madras Presidency. This 120-year-old building with gothic towers, roof and unique decorations is now a landmark in Trivandrum.
Koyikkal Palace: Built during the 17th century, the Koyikkal Palace was the official residence of the royal family of Wayanad. The two-storey palace is traditional Nalukettu (typical Kerala architecture), with slanting pointed roofs and an inner courtyard. Today, the palace houses 2 museums, displaying priceless specimens of folklore and numismatics. The Folklore Museum exhibits the rich cultural heritage of Kerala including household utensils, occupational tools, folk art models, musical instruments, other rare articles and more. The Numismatics Museum has an extensive collection of rare ancient coins, weights and seals, badges and more.
Kuthiramalika Palace Museum: Near the East Fort is the Kuthiramalika or Puthenmalika Palace. Built by Maharaja Swathi Thirunal Balarama Varma in the 1840s, the palace is one of the very few surviving specimens of traditional Travancore style architecture, with the use of fine woodwork. It has now been converted into a museum. In fact, the term 'Kuthiral Malika' literally means 'palace of horses', and is so named because there are 122 horses adorning the pillars supporting the southern roof of this magnificent structure. The palace preserves many traditional arts of India, especially of the south. It also houses paintings of the royal family and many other priceless collections.
And finally…
Trivandrum to Thiruvananthapuram: The British rulers named this city Trivandrum. After the independence of the country, it was called Trivandrum till 1991. But, in 1991 the government changed its name to Thiruvananthapuram. This name is derived from the Malayalam word Thiru-Ananta-puram, which means 'City of Lord Anantha'. Anantha is the serpent on which Lord Padmanabha (a form of Lord Vishnu) is lying.










No comments:
Post a Comment